रायपुर-- 30/08/2022/// देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और तलवार के साथ राजस्थान के 3 अंतर्राज्यीय आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल राजस्व सूचना निदेशालय भारत सरकार रायपुर रिजनल यूनिट रायपुर की टीम को सूचना मिली कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी की जा रहीं है। पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी को सरोना चौक के पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वाहन के अंदर 3 व्यक्ति सवार थे। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर वाहन में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं तलवार रखा होना पाया गया। हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा हथियारों को अपना होना तथा राजस्थान से लाना बताया गया।जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 नग देशी कट्टा, 15 नग जिंदा कारतूस, 2 नग लोहे की तलवार, 3 नग खाली कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त फार्च्यूनर गाड़ी को जब्त किया गया।
.jpg)
गिरफ्तार आरोपी
01. जेठ भारती पिता आदू भारती उम्र 32 साल निवासी बिगदेव थाना देचू जिला जोधपुर राजस्थान।
02. पोला राम जाट पिता अदू राम जाट उम्र 55 साल निवासी बिगदेव थाना देचू जिला जोधपुर राजस्थान।
03. देवी लाल पिता खीजा राम उम्र 26 साल निवासी ब्राम्हणो की धानी थाना लोहावत जिला जोधपुर राजस्थान।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments