रायपुर28/08/2022//आज राजधानी रायपुर में 51वा अखिल भारतीय महापौर अधिवेशन का आयोजन किया गया है जिसमे देश भर के 68 नगरीय निकाय व शहर के महापौर इस मौके पर रायपुर पहुंचे है इस त्रिदिवसीय आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवम उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा व रायपुर के निगम पार्षद भी इस अधिवेशन में शामिल हुए देश के अलग अलग निकायो से आए हुए महापौर भ्रमण के दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा के दवाइयों के लंगर पहुंचे देश के कोने कोने से आए हुए महापौर ने इस लंगर की खूब सराहना की श्री विधायक को पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाए दी एवम अखिल भारतीय महापौर संघ अध्यक्ष एवम आगरा के महापौर श्री नवीन जैन ने अपने क्षेत्र में यह कॉन्सेप्ट लाने की बात कही साथ ही पूरे महापौरो को भी ऐसे नेक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर अधिवेशन में शामिल होने आए महापौरगण ,नगर निगम के समस्त अधिकारी एवम एम आई सी सदस्य,पार्षदगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments