दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रियाः संभाग के 2100 युवा बने बस्तर फाइटर आरक्षक

Anil Choubey 16-08-2022 21:23:34


वनांचल क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में देंगे अपना सहयोग

रायपुर, 16 अगस्त 2022 /// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर संभाग के वनांचल क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर सहित क्षेत्र में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर फाईटर्स नामक विशेष बल के गठन हेतु नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन स्वीकृत नवीन पदों  में  बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं कोण्डागांव जिले में बस्तर फाईटर आरक्षक के 300-300 कुल 2100 पद स्वीकृत किए गए थे। संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2100 बस्तर्स फाइटर्स की चनय सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए बस्तर संभाग के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। इसके अंतर्गत माह मई-जून में शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंको) में योग्य पाये गये 5405 उम्मीद्वारों के लिए बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिला मुख्यालय में 17 जुलाई 2022 को 50 अंको की लिखित परीक्षा संपन्न की गई। इस लिखित परीक्षा में  संभाग के कुल 5330 उम्मीदवार शामिल हुये थे।बस्तर फाईटर आरक्षक पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा  में प्राप्तांको (मेरिट क्रमानुसार) के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3969 उम्मीदवारों  का  01 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक संबंधित सभी जिला मुख्यालय में 20 अंको का साक्षात्कार लिया गया। उपरोक्त समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर बस्तर फाईटर आरक्षक पद हेतु 15 अगस्त 2022 को उम्मीदवारों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अंदरूनी वनांचल क्षेत्र में रूबरू होने के दौरान बल सदस्यों को स्थानीय बोली की जानकारी नही होने से अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती में जिले के स्थानीय भर्ती होने के साथ-साथ क्षेत्र की बोली के जानकार अभ्यर्थियों के चयन होने पर भाषा की चुनौती को दूर करने के साथ-साथ स्थानीय जनता एवं पुलिस के संबंध को और भी मजबूती मिलेगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs