दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कलेक्टर कुंदन कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जनसम्पर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार और गाली गलौज करने का मामला

Anil Choubey 07-08-2022 09:50:25


संघ का प्रतिनिधिमण्डल शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर रखेगा अपना पक्ष

  रायपुर, 07 अगस्त 2022//////  छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा दो जनसम्पर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार, अपशब्दों के प्रयोग के मामले पर आज संघ की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।



 संघ ने यह भी मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए तत्काल खेद व्यक्त करें। इस पूरे घटना के सम्बंध में संघ का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेगा और उनसे संरक्षण की मांग करेगा । माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनसम्पर्क विभाग के भारसाधक मंत्री भी हैं।
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की आज राजधानी रायपुर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार द्वारा सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी सुखसागर वारे के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार और धमकी के साथ सुखसागर वारे को अनाधिकृत रूप से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय सरगुजा में संलग्न करने का कड़ा विरोध किया गया है।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि जनसम्पर्क का कार्य चौबीस घंटे का है । सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह से देर रात तक अपने काम में लगे रहते हैं। गर्मी, सर्दी, बरसात से लेकर होली, दीपावली, तीज, त्यौहार सभी अवकाश के दिनों में भी पूरी निष्ठा और कर्मठता से शासन के प्रचार-प्रसार का काम करते हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राज्य सरकार की छवि निर्माण का काम करते हैं। उनसे यह कहना कि वे राज्य सरकार का प्रचार प्रसार न करे और केवल कलेक्टर का ही प्रचार प्रसार करें, यह क़तई उचित नही है । कलेक्टर सरगुजा का इस तरह का अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार कर्मठ अधिकारियों के मनोबल को गिराने वाला और उन्हें हतोत्साहित करने वाला है।

 छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से विभाग के भारसाधक मंत्री होने के नाते संरक्षण प्रदान करते हुए मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए खेद व्यक्त करने के निर्देश दिए जाएं।
बैठक में संघ के संरक्षक उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक संजीव तिवारी, महासचिव आलोक देव, संयोजक हर्षा पौराणिक, उपाध्यक्ष द्वय पवन गुप्ता, हीरा देवांगन, संगठन सचिव द्वय जितेन्द्र नागेश, इस्मत दानी, सचिव राजेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, प्रचार सचिव घनश्याम केशरवानी, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ शर्मा, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा, कमलेश साहू, मनराखन मरकाम, आर. नटेश, शशिरत्न पाराशर, विवेक सरकार, डॉ. दानेश्वरी, सुश्री रीनू ठाकुर, ताराशंकर सिन्हा, भवानी सिंह ठाकुर, नितेश चक्रधारी, रविन्द्र चौधरी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs