दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोहन भागवत को भेजा खादी का राष्ट्रध्वज

Anil Choubey 05-08-2022 20:26:27


महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर राजभवन घेरा

रायपुर/05 अगस्त 2022।//  देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाये जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन के पश्चात राजभवन घेराव किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस दौरान कार्यक्रम स्थल से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को नागपुर खादी का तिरंगा झंडे का पार्सल भेज कर आरएसएस कार्यालय में उक्त झंडा को फहराने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि

 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है। लोकसभा में राज्यसभा में कांग्रेस नेताओं को ईडी नोटिस देकर बुला रहे है। महंगाई चाहे पेट्रोल हो, डीजल हो, चाहे रसोई गैस हो, चाहे खाद्य पदार्थ हो सारे सामग्री में दाम बढ़ा रहे है। महंगाई कम करना है तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें। ट्रांसपोर्ट के दाम बढ़ने से सभी सामानों दाम बढ़ रहे है। खेती किसानी में ट्रांसपोर्टेशन में लगातार रोज-रोज, हर दिन 35 पैसे बढ़ी, 85 पैसा बढ़ी, 1 रू. पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है। इस कारण से महंगाई बढ़ रही है। महंगाई बढ़ रही है तो पैसा किसके जेब से जा रही है, किसान के जेब, मजदूर के जेब से। व्यापारी मेहनत कर रहे है मजदूर काम कर रहे है, दिनभर काम कर रहे है, 24 घंटा काम कर रहे है। अपने परिवार को पालने के लिये दिन रात मेहनत कर रहे है। महंगाई की मार से आपकी जेब से पैसा निकल कर मोदी सरकार तक जा रहे है। लेकिन मजदूर, किसान, नौजवान को राहत नहीं। धान के रासायनिक खाद की कीमत बढ़ गया, किसानों के उपज का कीमत मिल नहीं रहा है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रहा है, रोजगार नहीं मिल रहा है। अग्निपथ में चार साल में रिटायर हो जाओ। 17 साल में भर्ती हो जाओ और 21 में रिटायर हो जाओ। 22 साल में पूर्व सैनिक हो जाओ। आज महंगाई बढ़ रहे है इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। आज एआईसीसी में वहां पुलिस का पहरा लगे है। वहां हमारे कार्यकर्ता लगे है और हमारे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी वहां गये है। ये लोग कितने भी चौकेसी कर ले कांग्रेसी के पार नहीं पाये। आज हर कांग्रेसी जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे है। महंगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। देश के हक के लड़ाई लड़ रहे है। आज मोदी सरकार किससे लड़ रहे है, राहुल गांधी से लड़ रहे है, सोनिया गांधी से लड़ रहे है। इेडी भेज रहे है, नेशनल हेराल्ड में भेज रहे है। नेशनल हेराल्ड को नेहरू जी, सरदार पटेल जी ने स्थापित किये थे, महात्मा गांधी, यंग इंडिया की स्थापना किया। जिस माध्यम से अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़े अंग्रेज तो बंद नहीं कर सकी ये लोग देश को बांटने वाले लोग कर रहे है। ये स्थिति देश में आज जनता को तय करना है कि देश में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सही है या मोदी सही है। राहुल गांधी मजदूर के बात करते, नौजवान के बात करते है, महिलाओं की बात करते है एक तरफ कांग्रेस के रास्ता है तो दूसरी तरफ मोदी और शाह के रास्ता है। जो महंगाई के माध्यम से  नौकरी को खत्म करके, आपके अधिकार को खत्म करने के कोशिश कर रहे है। इस बात को आप लोगो को सोचना चाहिये। कांग्रेस पार्टी आपके हको की लड़ाई सोनिया, राहुल के नेतृत्व में लड़ रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 

केन्द्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार 2014 से है। महंगाई के विरोध में आज देश भर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मोदी महंगाई को बढ़ा रहे है। बहुत हो गयी महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार। आज हर चीज में मोदी सरकार ने महंगा कर दी है। मोदी ने कहा था हमारी सरकार आएगी तो हर चीज सस्ता होगा पर आज महंगाई की मार मोदी सरकार कर रही। भाजपा ने 2014 में कहा था कि अच्छे दिन आयेंगे। केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा उज्जवला गैस योजना के तहत 4 करोड़ लोग और महिलाओं गैस सिलेण्डर नहीं भरा है। 2023-24 में आम जनता, गरीब और बच्चों की बद्दुआए मोदी सरकार को लगेगी।
2014 से पहले मोदी कहते थे हमारी सरकार आयेगी पेट्रोल-डीजल सस्ता किया जायेगा। 2014 में सत्ता आने के बाद हर चीजो की कीमत बढ़ी है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि देश में महंगाई कम हो। पेट्रोल डीजल में एक्साइज ड्यूटी लगाकर आम जनता के जेब में डाका डालने का काम कर रही है। महंगाई को कम करने के लिए खाने-पीने के समान से जीएसटी कम करे। पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए। मोदी जी ने जीएसटी और नोटबंदी करके जनता को परेशान किया। आम जनता को राहत पहुंचाने के लिये जीएसटी कम करें। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा तिरंगा किसान का तिरंगा है। हम लोग 9 तारीक से पदयात्रा कर रहे है। हम लोग महंगाई कम करने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। अब मोहन भागवत को कोरियर के माध्यम से तिरंगा भेज रहे है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लड़ेगी, डरेगी नहीं. मोदी सरकार तानाशाह है. हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले हैं। केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष के मुद्दे को दबाने का प्रयास करती है और धारा 144 लगाती है और कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार कर दिया जाता है। कांग्रेसजनों से कहना चाहता हूं कि वे डरे नहीं अपने हौसले के साथ आगे बढ़े।

महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 अगस्त को अपने घरो में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करे इसी संघ मुख्यालय में विगत 52 वर्षो से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संघ मुख्यालय नागपुर के पते पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा भेजा है और उन्हें देश की आजादी के दिन 15 अगस्त को संघ मुख्यालय हेडगेवार भवन में फहराने का अनुरोध भी किया है।


राजभवन में दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता आपका ध्यान केन्द्र सरकार के गलत नीतियों की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते है। आज देश में मंहगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी से लेकर खाद्य तेल, दाल जैसी दिनचर्या की वस्तुओं की मूल्यों में हो रही बढ़ोत्तरी से आमजनता का जीना मुहाल हो गया है। साथ ही प्री पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही, जैसी अति आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से जीएसटी लगाने के कारण मंहगाई और बढ़ रही है ।

देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है। गांव में, शहरों में, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है जिससे देश के युवा अपने व परिवार के जीवन यापन के लिये दर-दर की ठोकरें खा रहे है।
केंद्र सरकार के द्वारा विवादास्पद व जल्दबाजी में तैयार की गयी अग्निपथ योजना जिसमें कई खामियां व जोखिम भी है। अग्निपथ योजना ने, न केवल सशस्त्र बलों के लंबे समय से चली आ रही परंपराओं व लोकाचार को नष्ट कर दिया है बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इन मुद्दो को लेकर समय-समय पर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ते आ रहे है किन्तु केन्द्र की अर्कमण्य सरकार देश हित में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
अतः हम इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करते है कि, देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाये जाने तथा अग्निपथ योजना को वापस लिये जाने हेतु समुचित निर्देश प्रदान करने की कृपा करेंगे ।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अनिला भेड़िया, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, रेखचंद जैन, अनिता शर्मा, रश्मि सिंह, कुलदीप जुनेजा, शकुंतला साहू, प्रकाश नायक, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, एजाज ढेबर, छाया वर्मा, पंकज शर्मा, शकुन डहरिया, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रमोद दुबे, अमीन मेमन, चंद्रशेखर शुक्ला, हेमा देशमुख, डोमेश्वरी वर्मा, वासु यादव, सुबोध हरितवाल, सुमित्रा धृतलहरे, कन्हैया अग्रवाल, विजय केशरवानी, गिरीश दुबे, उधो वर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी,

तुलसी साहू, रामविलास साहू, चौलेश्वर चंद्राकर, संजय पाठक, मेहमूद अली, कुलबीर सिंह छाबड़ा, गुरविन्दर चड्डा, गौतम लुंकड़, सुरेश ठाकुर, मदन तालेड़ा, आशा चौहान, ममता राय, हाजरून खान, अपर्णा संचेती, मुस्कान परवीन, रेहान खान, अभिषेक शुक्ला, नरेश गढ़पाल, तेजेंदर होरा, सब्बीर खान, कमलेश नथवानी, मून्ना मिश्रा, माधव छुरा, भाव सिंह, अविनाश कुमार, परवेज गांधी, श्रीकुमार मेनन, पूनम यादव, मोहसीन खान, भावेश बघेल, उषा पटेल, जनक राम वर्मा, विकास विजय बजाज, श्रीनिवास राव, गंगा यादव, किरण सिन्हा, गोरेलाल बर्मन, सुयश शर्मा, रिजवाना अफरोज, याचना भतपहरी, मलिका प्रजापति, प्रमिला सोनवानी, चंदा मिरी, तिरिथ कुमारी, डॉ. जैन अजगले, कुसुमलता अजगले, कुंजराम साहू, फागूराम सोनवानी, संजय सोनी, गौतम यादव, अशोक पटेल, शंकर सिंह परिहार, कमल, सायरा खान, भूपेन्द्र माम्मी, वासुदेव निसी, प्रेमलाल ढीढी, पार्वती साहू, बिन्दु रानी प्रसाद, महेन्द्र, हेमंत देवांगन, पिंकी बाघ, रवि शर्मा, रवि पांडेय, नसीब खान, सरस्वती वर्मा, मिथिलेश डडसेना, फहीम, ज्योति पीटर, पुष्पलता वैष्णव बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुये।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs