दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा "सीबीएसई-सीजी,बारहवीं - 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह" का किया जाएगा आयोजन

Anil Choubey 04-08-2022 19:24:36


"मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा"

नया रायपुर 04/08/2022// - कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जिसे नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस ग्रेड की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो वर्ष 2022 के एनआईआरएफ रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट 101-151 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक, अनुसंधानपरक शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे विद्यार्थियों में मानवीय गुणों से युक्त - एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना के साथ-साथ नेतृत्वशक्ति का संपूर्ण विकास हो सके।

पिछले 8 वर्षों से कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा वर्ष 2022 में बारहवीं की कक्षा के टॉपर विद्यार्थी और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए "सीबीएसई, बारहवीं - 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह" का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 15,000 की नगद् राशि,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 12,000 की नगद् राशि, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10,000 की नगद् राशि और चतुर्थ से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5000 की नगद् राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन विद्यार्थियों को सम्मानपत्र दिया जाएगा।अगर यह विद्यार्थी अपने आगे की उच्च शिक्षा कलिंगा विश्वविद्यालय में करते हैं तो उन्हें स्कॉलरशिप के रुप में 100 % शिक्षण शुल्क से छूट दी जाएगी।

कलिंगा विश्वविद्यालय के निदेशक (एडमिशन)  श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में बारहवीं की कक्षा के जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्हें भी सम्मानपत्र से सम्मानित किया जाएगा और कलिंगा विश्वविद्यालय के मापदंडों के अनुसार विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों को इस सम्मान समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलिंगा विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर जाकर भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs