दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नवम्बर तक ठोस अपशिष्ट के डिस्पोजल नियमों का पालन सुनिश्चित करें रायपुर नगर निगम - न्यायमूर्ति श्री धीरेन्द्र मिश्रा

Anil Choubey 24-06-2019 23:30:36


एन.जी.टी. के निर्देशों पर बनी राज्य स्तरीय समिति की बैठक 

रायपुर//राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एन.जी.टी.) नई दिल्ली के निर्देशों पर नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम, 2016 के पालन पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा के लिये गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में आज नवीन विश्राम गृह में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि इस नियम के पालन की जिम्मेदारी जिन विभागों को दी गई है वे उसे पूरी तरह निभाएं। रायपुर नगर निगम एक नवंबर तक ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के संबंध में जारी नियमों का अक्षरक्षः पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिलासपुर नगर निगम को 31 दिसंबर तक नियमों के तहत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

 

न्यायमूर्ति श्री धीरेन्द्र मिश्रा ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण करते समय नगरीय निकायों से अनुमति के समय ही निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के प्रबंधन पर एक्शन प्लान जमा करें। श्री मिश्रा ने रेलवे द्वारा कचरे के निष्पादन पर नियम के अनुसार कार्यवाही न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रबंधन 15 जुलाई तक एक्शन प्लान जमा करे। उन्होंने रेलवे प्रबंधन को निर्देश दिया कि वे सोर्स पर ही कचरे का पृथककरण सुनिश्चित करें एवं कम्यूनिटी डस्टबिन सिस्टम को भी तत्काल हटायें। 

 

इसी प्रकार बैठक में एस.ई.सी.एल को भी कचरे के निस्पादन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्ययोजना जमा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एसईसीएल प्रबंधन खतरनाक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था करें। बैठक में जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के लिये संयुक्त उपचार सुविधा स्थापित किये जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। 

 

बैठक में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, श्रीमती संगीता पी, विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग, श्रीमती अलरमेलमंगई डी, सचिव नगरीय प्रशासन विभाग, श्री ए.एस. राठौर, प्रभारी सदस्य सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs