दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

विश्व बाघ दिवस >> वन मंत्री अकबर ने कानन पेण्डारी जू में बाघ के चार नन्हें शावकों का किया नामकरण

Anil Choubey 29-07-2022 18:08:53


***** नन्हें शावकों के नाम: नर-मितान, मादा-आनंदी, रश्मि और दिशा रखा गयाराज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए हो रहे निरंतर कार्य **

रायपुर 29 जुलाई 2022 ///// वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज विश्व बाघ दिवस के अवसर पर कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर में बाघ के चार नन्हें शावकों का नामकरण किया। गौरतलब है कि कानन पेण्डारी जू में 17 अप्रैल 2022 की रात्रि को मादा बाघिन-रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इन चार शावकों में एक नर एवं तीन मादा शामिल हैं। इनमें नर शावक का नाम मितान और तीन मादा शावकों का आनंदी, रश्मि तथा दिशा नाम रखा गया। इनके नामकरण में आम लोगों से भी सुझाव प्राप्त किए गए थे और उनसे प्राप्त राय-मशविरा का भी नामकरण में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने इस मौके पर जू के अधिकारियों को शावकों सहित बाघों के बेहतर से बेहतर देख-भाल तथा हर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा।

वन मंत्री श्री अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व बाघ दिवस है। इस मौके पर वन विभाग द्वारा बाघों के नामकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन एक सुखद संयोग और खुशी का पल है। राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए अनेक कार्य किए जा रहे है। इसके तहत रहवास क्षेत्र का विकास अंतर्गत चारागाह विकास, जल स्त्रोतों का विकास, संरक्षण तथा सुरक्षा इत्यादि के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे राज्य में शाकाहारी वन्य प्राणियों के साथ-साथ बाघों की संख्या में भी वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री आशीष कुमार भट्ट, मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक, वनमण्डलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेष झा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs