दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

स्व. राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी जो बीमार है, 75 वर्षीय है, उनसे लिखित में बयान ले सकते थे लेकिन ईडी के कार्यालय में बुलाकर उनको परेशान कर रहे >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 21-07-2022 20:23:45


सोनिया गांधी को ईडी के बुलावे के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री, विधायक, हजारों कार्यकर्ता विरोध में उतरे सड़कों पर

रायपुर/21 जुलाई 2022 ////  कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गये ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के सामने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रीगण, कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक गण, 25 हजार से अधिक संख्या में आये कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे विपक्ष भाजपा थी। अटल बिहारी बाजपेयी बीमार पड़े जिसका ईलाज हिन्दुस्तान में नहीं हो सकता था। विदेश में भेजकर प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व करा कर उनको अमेरिका भेजकर राजीव गांधी ने अटल बिहारी बाजपेयी का ईलाज करवाया। आज के प्रधानमंत्री उन्हीं स्व. राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी जो बीमार है, 75 वर्षीय है, उनसे लिखित में बयान ले सकते थे लेकिन ईडी के कार्यालय में बुलाकर उनको परेशान कर रहे। शर्म आनी चाहिये इन लोगों को प्रजातंत्र में लोकतंत्र में कभी कोई और सत्ता में रहते है कभी कोई और सत्ता में रहते है विपक्ष का सम्मान हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता लोग करते थे। पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जो एक बार नहीं दो-दो बार के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाई। चाहती तो वो प्रधानमंत्री बन सकते थी जो प्रधानमंत्री की कुर्सी थे एक बार नहीं दो दो बार ठोकर मारी है। उन्हें आरोप लगाकर ईडी कार्यालय बुलाये है मामला क्या है? मामला नेशनल हेराल्ड का है। वो नेशनल हेराल्ड जो आजादी के लड़ाई मे मूल अखबार था, वो नेशनल हेराल्ड पं. ज्वाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इन लोग स्थापित किये। अखबार को बचाने के लिये उसके कर्मचारी लोगों को वेतन देने के लिये, बिजली बिल पटाने के लिये, संपत्ति कर देने के लिये 90 करोड़ रूपये दिये। दस साल में दिया। 2002 से 2011 तक दिया। 100 किश्त में दस साल में 90 करोड़ रूपये दिया और नकदी से नही दिया चेक से दिया है। वो कर्मचारी जो दिन रात काम किये उनके वेतन भुगतान के लिये पैसा दिया। जहां अपराध हो रहे है उन्हे रोकने के लिये केन्द्रीय एजेंसी सीबीआई, ईडी, आईटी, ये सब बनी है न कि विरोधी को दबाने। हम लोग आज ईडी कार्यालय के सामने क्यों आये है? उनकी आंख को खोलने के लिये। जहां-जहां मनी लांड्रिंग हुआ वहां कार्यवाही किया जाये। यही ईडी सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामला में 2015 में कार्यवाही बंद कर दिया था। इसमें कोई मनी लांड्रिंग हुआ नहीं तो जांच कैसे करेंगे? कानून बना है यदि एफआईआर दर्ज हुआ तभी ईडी जायेंगे। ईडी वाले बता दे सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश भर में कौन से थाना में एफआईआर दर्ज हुआ। इस सवाल का जवाब नहीं दिया। जब राहुल गांधी को 5 दिन तक ईडी के दफ्तर में बुलाकर पूछताछ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी के पास 5 सवाल नहीं है। 55 घंटे पूछताछ किये है। 12-12 घंटा 5 दिन तक पूछताछ चला। ये भाजपा के नेता, केन्द्रीय मंत्री गलत बयान देते है। 2 हजार करोड़ का घोटाला हुआ कैसे पता चला? ईडी वाले किसी को बताते नहीं भाजपा को कैसे पता चला? सभी की बोलती बंद हो गयी। ईडी वाले जहां पूछताछ कर रहे थे राहुल गांधी से वहां एक-एक कैमरा लगाने बोला गया था। ईडी वाले पूछ क्या रहे और राहुल गांधी जवाब क्या दे रहे है? जनता के सामने सीधा प्रसारण करते लेकिन इतनी हिम्मत नहीं मोदी सरकार में।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी वाले से पूछा कि रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पनामा पेपर में नाम आया है जिसकी शिकायत हुई है, रमन सिंह और अभिषेक सिंह 6 हजार करोड़ रूपया छत्तीसगढ़ के जनता का चिटफंड कंपनी को लूटा दिया। मनी लाड्रिंग हुआ है चिटफंड कंपनी के पैसा गरीब जनता के पैसा, मेहनत करने वाले के पैसा चिटफंड कंपनियां लूट कर ले गयी। मनी लाड्रिंग हुआ है। इसमें ईडी कार्यवाही क्यों नहीं करती? हिम्मत है तो पूर्व सीएम के बेटे और सीएम मैडम से पूछ के बताये। ईडी जांच कर रहा है 36,000 करोड़ के नान घोटाला के सीएम सर और सीएम मैडम कौन है कौन बतायेगा, ईडी कर्मचारी बता दें। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं विरोधी मन के सरकार है। महाराष्ट्र में सरकार बदल गये वहां ईडी के कार्यालय नहीं वहां उनका छापा नहीं पड़ रहा है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार की 8 सालों की नाकामियों को उजागर करने वाले हमारे नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी है। देश में महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता की परेशानियों को हमारे नेता अगर उजागर करते है। तो केंद्र की मोदी सरकार को तकलीफ होती है। इसीलिये 2015 में जो नेशनल हेराल्ड प्रकरण है उसे ईडी ने बंद कर दिया था उसी प्रकरण को फिर से चालू करके हमारे नेताओं को परेशान किया जा रहा है। आज मोदी सरकार जो निकम्मी सरकार है, आज महंगाई आसमान छू रही है। दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने की बात कही थी, 8 सालों में 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर थी। आज महंगाई आसमान छू रही है। आज कहीं न कहीं अपने मुद्दों से भटकाने के लिये मोदी सरकार हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। हम कांग्रेस पार्टी के वो सच्चे सिपाही है जो अंग्रेजों से नहीं डरे, भारतीय जनता पार्टी से डरने वाले नहीं है। आज मोदी से यह कहना चाहता हूं कांग्रेसियों को डरा नहीं सकते। भाजपा देश को तोड़ना चाहती है, देश को बांटना चाहती है। मगर आजादी के इतने सालों बाद भी आज हमारी कांग्रेस पार्टी ने हमारी सरकार ने देश के 135 करोड़ जनता को एकसूत्र में बांध कर रखा है मगर भाजपा हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के नाम से बांटना चाहती है। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से नहीं डरी, ये भारतीय जनता पार्टी के लोग देश की आजादी में एक अंगूली न कटाया हो, एक नाखून न कटाया हो हमें राष्ट्रवाद की परिभाषा बताते है। इसीलिये मैं कहना चाहता हूं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हमारे हजारो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 8-8, 10-10 दिनों तक राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। वहीं समय फिर से जरूरत पड़ सकती है। मैं हमारे हजारों कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों से निवेदन और आग्रह करना चाहता हूं अगर जरूरत पड़ी छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक आप लोगों को धरना प्रदर्शन में जाना पड़ेगा। मोदी को कभी अपने वक्त पर कभी घमंड नहीं करना चाहिये। हमारे नेताओं को डराने का काम कर रहे हो मोदी, हम डरने वाले नहीं है। मोदी मैं कहना चाहता हूं अपने बुलंदी पर इतना नाज़ न कर मोदी, हमने तो आसमां से भी तारे टूटते देखे है। इसीलिये मैं कहना चाहता हूं सत्ता आती है, सत्ता जाती है जो घमंड, जो गुरूर में है वो घमंड और गुरूर कोई काम का नहीं। हमने इस देश से अंग्रेजों को भगाये है। कांग्रेस के साथियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मैं आव्हान करना चाहता हूं 2023 में फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाना है और 2024 में छत्तीसगढ़ से 11 के 11 सांसद जीता कर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाना है।


कार्यक्रम में मंत्री शिवकुमार डहरिया, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमरजीत भगत, मंत्री कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, मंत्री अनिला भेड़िया, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खूंटे, प्रेमचंद जायसी, डॉ.जे.पी. श्रीवास्तव, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, राज्य खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पाठय पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्रकार, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल, महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्र, महामंत्री वासुदेव यादव, महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अरूण सिसौदिया, महामंत्री फुलकेरिया भगत, महामंत्री राजेन्द्र साहू, महामंत्री थानेश्वर पाटिला, विधायक चंद्रदेव राय, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक भुनेश्वर बघेल, विधायक मोहित राम, विधायक संत नेताम, विधायक शैलेश पांडे, संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक आशीष छाबड़ा, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक रामकुमार यादव, विधायक विनोद चंद्राकर, विधायक विक्रम मंडावी, विधायक पुरुषोत्तम कंवर, विधायक अरूण वोरा, विधायक अनीता शर्मा, विधायक शंकुतला साहू, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, विधायक अंबिका सिंहदेव, विधायक प्रकाश नायक, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक रश्मि सिंह, विधायक लक्ष्मी ध्रुव, विधायक ममता चंद्राकर, विधायक कुंवर सिंह निषाद, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, पर्यटन अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रमोद नायक, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर निर्मल कोसरे, अरूण भद्रा, महापौर हेमा देशमुख, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग अमीन मेमन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप षडंगी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, सुबोध हरितवाल, सुनील कुकरेजा, राजेश चौबे, विकास बजाज, मेहमूद अली, ओबोसी कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्रकार, रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस भिलाई तुलसी साहू, विवेक वासनिक, विष्णु यादव, नरेश गड़पाल शामिल हुये।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs