दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने मरवाही में दी सौगातों की बौछार

Anil Choubey 04-07-2022 19:24:18


***** मरवाही के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँशासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयदलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे, अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया सेटअपग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना की दी सौगात नवीन तहसील भवन का हुआ लोकार्पणमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मरवाही के महाविद्यालय परिसर में स्थापित आदिवासी नेता स्व. डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने डॉ. पोर्ते के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पोर्ते ने आदिवासियों के उत्थान एवं आदिवासियों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। हमें डॉ. पोर्ते का जीवन प्रेरणा देता है। *******

रायपुर, मरवाही  04 जुलाई 2022///// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर संभाग में भेंट-मुलाक़ात की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र मरवाही से की। मुख्यमंत्री ने मरवाही में माता नागेश्वरी के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मरवाही के महाविद्यालय परिसर में स्थापित आदिवासी नेता स्वर्गीय डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की मांग पर उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए मरवाही के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क, दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे, स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्राम अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया सेटअप और ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मरवाही में 71.12 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया। 

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िला को बने अभी दो साल ही हुए हैं। ज़िले में लगातार जनसुविधाओं के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। नए कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। भेंट-मुलाक़ात के दौरान ग्राम पंचायत नरौर के सरपंच नरेंद्र सिंह मरावी ने शासकीय योजनाओं की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं विशेषकर गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों में ख़ुशी आयी है। उन्होंने गाँव की शासकीय ज़मीन में चारागाह पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा क़ब्ज़ा करने की शिकायत की। साथ ही गांव में सामुदायिक भवन की माँग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर के माँग को नोट करने एवं परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम करगीकला की श्रीमती रुखमणी दास मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री से आवास की माँग की। उन्होंने बताया कि उनके पास आवास नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को शासकीय योजना का लाभ दिलाते हुए आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती रुखमणी दास मानिकपुरी को मुख्यमंत्री ने मकान जल जाने पर क्षतिपूर्ति की राशि 10 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। करगीकला के श्री विशाल उरेती ने हाट बाजार क्लिनिक योजना की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके गाँव समेत रानीकुल्ली, गुल्लीडांढ में नियमित रूप से हाट बाज़ार क्लिनिक लगाया जाता है। उन्होंने स्वयं भी शारीरिक समस्या होने पर हाट बाज़ार क्लिनिक में जाकर निःशुल्क अपना उपचार कराया है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा काँची घृतेश से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने छात्रा से कहा कि वे छत्तीसगढ़ी में सवाल करेंगे जिसका छात्रा को अंग्रेज़ी में जवाब देना होगा। जिस पर छात्रा ने भी फ़र्राटेदार अंग्रेज़ी में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और कुमारी कांची को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

 

भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, बिलासपुर विधायक डॉ. शैलेष पांडेय, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य श्री उत्तम वासुदेव, बिलासपुर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs