दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

इस वर्ष 2640 रुपये समर्थन मूल्य मिलेगा, >>> मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 25-06-2022 18:35:55


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

कुनकुरी 25/06/2022/// भेंट-मुलाकात सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि बलरामपुर में पेहटा खाया,  इसी तरह छतीसगढ़ में घूम-घूम कर अलग- अलग जगह के भोजन का स्वाद ले रहा हूँ।उन्होंने राशन कार्ड के बारे में जानकारी ली और पूछा कि सभी को चावल मिल रहा है ना, अब गेंहू, चना भी मिल रहा है।

  

उन्होंने पूछा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 21 मई को पहली किश्त किसको मिला, इस पर किसानों ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि दूसरी किश्त 20 अगस्त को मिलेगी।मुख्यमंत्री से बात करते हुए भागवत राम ने कहा कि 40 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है, किसान न्याय योजना से 35 हजार मिला है।

मुख्यमंत्री ने सभी को बताया कि इस वर्ष 2640 रुपये समर्थन मूल्य मिलेगा, अगले वर्ष 2800 रुपए समर्थन मूल्य मिल सकता है।रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड से हुए रवाना मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के ग्राम पगुराबहार (पम्पशाला), पतराटोली और सलियाटोली में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

 

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत अब तक सरगुजा संभाग की सामरी,रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, सीतापुर तथा बस्तर संभाग की कोंटा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाडा, चित्रकूट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता से रूबरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कंवर समाज द्वारा निर्मित राधा कृष्ण मंदिर के किये दर्शन*

 

ईब नदी के तट पर बसा राधा कृष्ण मंदिर कंवर समाज का ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पर मकर संक्रांति के दिन कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सामूहिक विवाह तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत  विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने (फरसाबहार, पमशाला) में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की।पमशाला में स्थित हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा।फरसाबहार में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।ग्राम कोल्हेजहारिया में प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा पुलिस चौकी की स्थापना करने की घोषणा।तपकरा में नायब तहसीलदार कोर्ट खोलने की घोषणा। फरसाबहार हाथी प्रभावित क्षेत्र में    हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश जारी।

तपकरा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

 

पमशाला भेंट -मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ईब नदी के तट पर बने पंडाल में लोगों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर भेंट- मुलाकात की शुरुआत की।

इस अवसर पर पमशाला में पारंपरिक पगड़ी और साफा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कुनकुरी विधानसभा के ग्राम पमशाला में भेंट-मुलाकात करने के पश्चात अगले पड़ाव के लिए पतराटोली पहुंच चुके हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान अर्जुन दीवान के घर किया दोपहर का भोजनकटहल, कुल्थी दाल,बैंग भाजी अरसा और महुआ गुड़ा का लिया स्वाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट मुलाकात के प्रदेशब्यापी कार्यक्रम के  दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकाशखण्ड के ग्राम पतराटोली में किसान अर्जुन सिंह दीवान के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्होंने स्थानीय कटहल की सब्जी,  आमटी भाजी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार,सुनसुनिया भाजी, महुआ गुड़ा, मुनगा भाजी,साखी कांदा ,अरसा और आलू बड़ी, मडुवा हलुवा और महुवा गुडा का लिया स्वाद लिया। इस अवसर पर कुनकुरी विधायक श्री यू. डी. मिंज भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गांव के किसान  के घर खाना खाकर जो आनंद की अनुभूति हुई वो किसी रेस्टोरेंट में खाकर भी नही आता। शुद्ध देशी और छतीसगढिया खाना का यह स्वाद हमेशा याद रहेगा।  घर आगमन पर घर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का परम्परागत तरीके से आत्मीय स्वागत्व किया।80 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह  मुख्यमंत्री के साथ भोजन कर बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि यह मेरा और परिवार का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री आज मेरे घर भोजन पर आए। भोजन के दौरान विधायक श्री यू डी मिंज भी मौजूद थे।खाना के पश्चात मुख्यमंत्री ने घर के सदस्यों को उपहार भी भेंट किया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs