दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

लोगों के सपने पूरे करने का काम कर रही है हमारी सरकार:>> मुख्यमंत्री

Anil Choubey 18-06-2022 09:35:56


**** पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा: श्री भूपेश बघेलविकसित होते रायपुर शहर को मिली विकास कार्यों की नयी सौगातें25.38 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कमल विहार फ्लाई ओवर का लोकार्पण27.79 करोड़ रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन ****

रायपुर, 18 जून 2022 / ///  तेजी से विकसित हो रहे रायपुर को विकास कार्यों की नई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कमल विहार के निकट, नेशनल हाईवे पर निर्मित 831 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया। इसकी कुल लागत 25.38 करोड़ रुपए है। कमल विहार फ्लाई ओवर  के लोकार्पण से आवागमन में सहूलियत होगी तथा स्थानीय लोगों को इससे काफी लाभ होगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 27.79 करोड़ रुपए लागत के 4 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इन कार्यों में आरंग से खपरी पहुंच मार्ग में अकोली खुर्द के पास नाला में पुलिया निर्माण, टेकारी-पलौद मार्ग पर पलौद नाला में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, बिरोदा से सिंगार भाठा मार्ग पर कोलर नाला एवं टंकी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण तथा लखना-चंपारण मार्ग के शक्ति नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार लाखों लोगों के सपने पूरे करने का काम कर रही है,  दूषित पानी को ट्रीट किया जा रहा है,  गरीबों को ध्यान में रखकर शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना चलाई जा रही है, धनवंतरी योजना से जेनेरिक दवाइयां आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं. श्री बघेल ने कहा कि हर आदमी का सपना है कि एक मकान बनाए,  लेकिन दफ्तरों के चक्कर में कई साल निकल जाते थे,  हमने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बाध्यता समाप्त कर सिर्फ नगर निगम से परमिशन लेने का नियम बनाया.

 

हमने मितान योजना से 100 प्रकार की सेवाएं घर तक पहुंचाई हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है और हमारी पहल की नीति आयोग ने भी तारीफ की है, राजस्व विभाग के काम तेजी से हो रहे है और समस्त प्रदेश वासियों को इसका लाभ मिल रहा है.

पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों से रायपुर शहर के जनजीवन को अधिक सुगम और सुविधापूर्ण बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है तथा आज जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, उनसे शहर का यातायात और भी सुगम होगा। गौरतलब है कि शहरों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ साफ-सुथरा पर्यावरण सुनिश्चित करना भी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार का लक्ष्य है। इसीलिए सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ-साथ शहर की हवा और पानी को भी प्रदूषण-मुक्त करने के लिए ये महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कमल विहार के इस फ्लाई ओवर के निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी. श्री साहू ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में घोषणा पत्र के अधिकतर कार्यों को हम पूर्ण करा चुके हैं और घोषणा पत्र के बाहर जाकर भी कार्य कर रहे हैं.

कार्यक्रम का तकनीकी प्रतिवेदन लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने प्रस्तुत किया.इस मौके पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री धनेन्द्र साहू  समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs