दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदेश भर में किया प्रदर्शन

Anil Choubey 13-06-2022 19:31:15


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजधानी में जंगी प्रदर्शन

रायपुर13 जून 2022 ///  कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के विरूद्ध केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा भेजवाये गये ईडी के सम्मन के खिलाफ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के पास पुजारी पार्क के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार देश में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिये केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मोदी सरकार और उसके पिट्ठू इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, ईडी ने सत्य को ललकारा है। सत्य को आवरण की जरूरत नहीं, ना उसे दबाया जा सकता, ना झुकाया जा सकता। केन्द्रीय दिल्ली में कायर मोदी सरकार ने पुलिस के हजारों नाके लगाकर, हजारों पुलिस के जवान लगाकर केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तब्दील करके अघोषित आपातकाल लगाकर ये बात साबित कर दिया है कि कांग्रेस के सत्याग्रह से, श्री राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इस सत्याग्रह से मोदी सरकार की चूलें हिल गई हैं। मौन धरने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ईडी दफ्तर का घेराव किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।

राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ल, मंत्री अनिला भेड़िया, अनिता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, छाया वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, अमरजीत चावला, सुशील आनंद शुक्ला, एजाज ढेबर, राजेन्द्र साहू, गिरीश दुबे, महेन्द्र छाबड़ा, गुरूमुख सिंह होरा, उधोराम वर्मा, प्रमोद दुबे, सुभाष धुप्पड़, ज्ञानेश शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अमित श्रीवास्तव, कांग्रेसजन शामिल हुये।

आबकारी उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बीजापुर के विरोध कार्यक्रम में शामिल हुये। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल गरियाबंद में भी शामिल हुये। राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा द्वारा किये जा रहे षडयंत्र के विरोध में नारायणपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी जी की अगुवाई में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन विश्राम गृह के सामने किया गया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधायक राजिम अमितेश शुक्ला के मार्गदर्शन नेतृत्व मे मौन प्रदर्शन सत्याग्रह किया गया। वही विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राजा राम का संकीर्जन किया। रायपुर ग्रामीण में डोमेश्वरी वर्मा, धनराज मध्यानी, चंद्रशेखर चंद्राकर, उत्तरा कमल भारती, कोमल साहू, दुर्गेश वर्मा, देवादास टंडन, भारती देवांगन, दिनेश ठाकुर, सौरभ शर्मा, विद्याभूषण सोनवानी, सौरभ मिश्रा, गिरधारी साहू, योगेन्द्र सोलंकी, घनश्याम वर्मा, महेश अग्रवाल शामिल हुये।
रायगढ़ शहर, सुकमा कोण्डागांव, बिलासपुर, जगदलपुर, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली में भी विरोध प्रदर्शन किया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs