दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शासकीय नौकरी में 14 हज़ार से अधिक टीचर की भर्ती की है और कई विभागों में नौकरी मिल रही है।

Anil Choubey 11-06-2022 18:58:13


जशपुर- बटईकेला 11/06/2022 ////  हमने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की, तब रक़बा भी बढ़ा और किसानों की संख्या भी बढ़ी।वनोपज ख़रीदी, गोबर ख़रीदी, गौठान में आजीविका से सम्बंधित गतिविधियों का संचालन किया।

 

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला पहुंचे । मुख्यमंत्री ने बटईकेला ग्राम में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की ।पत्थलगाँव विधानसभा के बटईकेला ग्में मुख्यमंत्री कर रहे लोगों से मुलाकातछत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद शुरू किया भेंट मुलाकातमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज पत्थलगाँव विधानसभा के बटईकेला ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बटईकेला के ग्रामीणज़नो से शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी ली. गाँव के शिव मंदिर में की पूजा अर्चनामुख्यमंत्री श्री बघेल ने बटईकेला के  पुराने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र,राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की. छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा

भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद स्थानीय लोगों से योजनाओं की जानकारी लेनी शुरू की.हैलीपैड पर बच्चे को बुलाकर मुख्यमंत्री ने पूछा नाम, कहा खूब अच्छे से पढ़ना

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पत्थलगांव के बटईकेला ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देखा कि एक छोटा बच्चा हैलीकाप्टर देखने के लिए हैलीपैड के पास खड़ा है. मुख्यमंत्री ने बच्चे को पास बुलाया और उससे बात कर उसका नाम पूछा . बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया. अजय ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है. मुख्यमंत्री पहली कक्षा के बच्चे के वाक्पटुता से प्रभावित हुए और उससे कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना.

ग्रामीण ने की शिकायत, सरपंच नहीं बना रही राशन कार्डभेंट मुलाकात खत्म होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने बनवाया राशन कार्ड, अपने हाथों से दिया हितग्राही को राशन कार्ड

राशन कार्ड न बनाने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

 

 

पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है. वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है.नारायण की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही जशपुर कलेक्टर को निर्देशित किया और कार्ड ना बनने की वजह पता करने को कहा. मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए.

इससे पहले की मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात खत्म होती, नारायण यादव का राशन कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों में था. मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि चाहे कोई भी हो राशन कार्ड बनने से नहीं रोक सकता. मुख्यमंत्री के द्वारा की गई इस तत्काल कार्रवाई से खुद नारायण भी हतप्रभ था और राशन कार्ड पाकर नारायण यादव के चेहरे पर अब नाराजगी की बजाए मुस्कान तैर रही थी.

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs