दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने जैव ईधन के उपयोग से ग्रीन उर्जा की तरफ बढ़ाया कदम

Anil Choubey 11-06-2022 18:10:49

बालकोनगर, 11 जून। ////  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा जैव ईधन के साथ थर्मल पावर उत्पादन के लिए अपने ईंधन मिश्रण को पर्यावरण के अनुकूल बनाने हेतु प्रतिदिन 40-50 टन जैव ईधन का उपयोग किया जा रहा है। इससे जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता को कम करने एवं जैव ईधन खपत की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलेगी। जैव ईधन कृषि अवशेषों से बनाए जाते हैं। सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों के कृषि-अपशिष्ट को खरीद कर बालको उनकी आय बढ़ाने में भी योगदान दे रहा है। इससे बालको के ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में सालाना 0.43 मिलियन टन कार्बन डाई आक्साइड के बराबर की गिरावट होगी, जो वेदांता एल्यूमिनियम के वर्ष 2050 तक शून्य कार्बन के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। 

इस दिशा में ध्यान केंद्रित करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि शून्य कार्बन की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाते हुए बालको छत्तीसगढ़ और भारत के सतत विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए विभिन्न पहल कर रहे हैं। ऐसे माध्यमों से हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने के बड़े टारगेट को हासिल करने का लक्ष्य रखते हैं और हम समर्पित रूप से पर्यावरण, सामाजिक तथा शासन (ईएसजी) के विभिन्न आयामों से एक हरित कल के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। 

बालको को जैव ईधन की आपूर्ति करने वाली कंपनी भूमि एग्रो प्रोड्यूस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री पुलकित सक्सेना ने बालको के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं बालको और उसकी टीम के सदस्यों के कोयले की खपत कम करने और जैव ईधन का उपयोग करने के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करता हूँ। ऐसे ग्रीन एनर्जी के उपयोग से पर्यावरण के साथ-साथ कृषि-अपशिष्ट मूल्य श्रृंखला पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिसमें छोटे और सीमांत किसान शामिल हैं। बालको जैसे जिम्मेदार संगठन की ये पहल दूसरे संगठनों के लिए एक मिसाल बनेगी। हमें इस पर्यावरण अनुकूल पहल में बालको के भागीदार होने पर गर्व है। 

अपने ईएसजी लक्ष्यों की दिशा में काम करते हुए बालको ने हाल ही में विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (व्हीएनआईटी), नागपुर के साथ समझौता (एमओयू) किया था जिसके अंतर्गत बालको और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों में व्हीएनआईटी द्वारा विकसित ग्रीन कॉन्क्रीट के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना शामिल है। फ्लाई ऐश का 100 फिसदी उपयोग के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु बालको द्वारा सीमेंट उत्पादक कंपनी को रैक के माध्यम से फ्लाई ऐश की आपूर्ति की जा रही है। बालको की वर्तमान दक्षता वैश्विक बेंचमार्क के अनुसार है और देश के एल्यूमिनियम उद्योगों में बालको की विशिष्ट ऊर्जा की खपत सबसे कम है। 

वर्ष 2021 में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन की दिशा में बालको की उपलब्धियों में परफॉर्म अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) साइकल-II उर्जा बचत प्रमाण पत्र तथा बिजली संयंत्रों में सर्वोत्तम ऊर्जा प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में सीआईआई एनकॉन अवॉर्ड 2021 शामिल हुए। सीआईआई ऊर्जा संरक्षण (एनकॉन) 2021 के 14वें संस्करण में बालको को 1200 मेगावाट बिजली संयंत्र के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विजेता का पुरस्कार मिला। इस साल वर्ल्ड सीएसआर कांग्रेस द्वारा बालको को बेस्ट ग्रीन बिजनेस अवॉर्ड और बेस्ट ग्रीन एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त हुआ। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs