दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा

Anil Choubey 07-06-2022 18:46:18


शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार

रायपुर, 07 जून 2022 //// साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। आज रायगढ़ जिले की ग्राम तमनार, बरपाली, जोबरो, रुचिदा, गुडेली, टिमरलगा, सरिया नगर पंचायत सहित विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास योजनाओं की सराहना की।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की फ्लैगशीप योजनाओं को विशेष रूप से फोकस किया गया हैं। इसी तरह ग्राम बरपाली, गुडेली और जोबरो से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आयी है। खेती-किसानी समृद्ध हुई है। लोग अब फिर से खेती की ओर लौट रहे हैं। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे खासकर समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

 

रायगढ़ जिले से तमनार, रुचिदा, टिमरलगा आदि गांवों से आए ग्रामीणों ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ परियोजना, अधोसंरचना निर्माण, राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, तेंदूपत्ता एवं वन उपज संग्रहण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद हिंदी, अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं को आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इससे सभी शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी सहजता से मिल रही है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पॉम्पलेट के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs