दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

ग्रामीण ने बतायी समस्या तो डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में किया शामिलमुख्यमंत्री ने कहा, “अब गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा”

Anil Choubey 05-06-2022 19:28:39


रायपुर, कोदागांव  5 जून 2022 // // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की खासियत है कि वे अधिकतर मामलों में फैसला ऑन द स्पॉट करते हैं। इन दिनों प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान भी उनका यह अंदाज देखने को मिल रहा है। जब भी कोई उनके पास समस्या लेकर पहुंचता है तो उसके तत्काल निराकरण का प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल करते हैं। ऐसा ही किस्सा कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में हुआ। जहां खराब पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत फैसला लेते हुए प्रभावित गांवों को दुधावा समूह योजना में जोड़ने की बात कही और ग्रामीणों तक शुद्ध जल पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल आज कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में डुमरपानी के श्री चप्पूलाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके गांव में फ्लोराइड युक्त पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं, ऐसी ही समस्या साईगांव में भी है। ग्रामीण की समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहीं बादल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में शामिल करने का निर्णय लेते हुए इसकी घोषणा भी कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरपानी और साईगांव दुधावा समूह योजना में शामिल होने पर गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा और लोग स्वस्थ रहेंगे।

मुख्यमंत्री की बारीक मानिटरिंग, आंगनबाड़ी के किचन में जाकर देखा- बच्चों के लिए क्या पकाया है कांकेर विधानसभा के बादल पहुंचे मुख्यमंत्री, भेंट मुलाकात में लोगों से शासकीय योजनाओं का लिया फीडबैक सरोना में खुलेगा थाना, अमोरा में सहकारी बैंक की शाखा डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणाकांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में डुमरपानी के ग्रामीण चप्पू लाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान डुमरपानी और साईगांव में फ्लोराइड युक्त पानी के कारण लोगों की बीमारी के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इन दोनों गांवों को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा की ताकि इन गांवों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासन की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीक मानिटरिंग कर रहे हैं। आज जब वे बादल ग्राम के आंगनबाड़ी पहुंचे तो केवल आंगनबाड़ी में बच्चों की सेहत ही नहीं देखी अपितु अप्रत्याशित रूप से किचन की ओर भी बढ़ गये और कार्यकर्ता से पूछा कि बच्चों के लिए आज क्या बनाया है। किचन में उन्होंने कूकर का ढक्कन खोला। बच्चों के लिए गर्म भोजन के लिए खिचड़ी बनाई गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी की बढ़िया खुशबू है। बच्चे इसे मजे से खाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता और सहायिका को कहा कि जितना स्वादिष्ट खाना बनाएंगी, बच्चों को आंगनबाड़ी में रहना उतना ही भाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और उन्हें चाकलेट्स भी दिये। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात भी की। मुख्यमंत्री देर तक बच्चों के पास बैठे रहे। बच्चों ने उन्हें वर्णमाला सुनाई, एबीसीडी सुनाया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राधिका पांडे ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बिटिया लावण्या का वजन कराया तो पता चला कि वो कमजोर है। आंगनबाड़ी में भेजने से अब बिटिया पूरी तरह सुपोषित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे मजबूत रहेंगे, तभी छत्तीसगढ़ मजबूत रहेगा। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  

वर्मी खाद और सब्जी बेचकर लाभ कमाया तो गौठान में मुर्गीपालन और बकरीपालन भी शुरू कर दिया- भेंट मुलाकात के दौरान गोधन न्याय योजना की हितग्राही रानी जैन ने बताया कि वो गौठान में काम करती हैं। गौठान के माध्यम से उन्होंने 125 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया है और इसके माध्यम से 49 हजार रुपए कमाये हैं। दो साल से एक एकड़ में सब्जी लगा रहे हैं अब तक एक लाख रुपए तक की सब्जी बेच चुके हैं। इन पैसों से बकरी और मुर्गीपालन आरंभ किया है। मुख्यमंत्री ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं एक काम जब अच्छे से सफल हो जाता है तो दूसरे के लिए विश्वास बढ़ जाता है। आप लोगों को बकरी पालन के लिए बकरी शेड दिया जाएगा।

जमीन पर दिलाएंगे कब्जा- धम्म सिंह साहू ने बताया कि मेरी 4 एकड़ जमीन के 55 डिसमिल पर एक ने कब्जा कर लिया है। तहसीलदार के कार्यालय में जल्दी सुनवाई हो जाए तो मेरी समस्या हल हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने धम सिंह साहू को कहा निश्चिंत रहिये, आपकी जमीन है, तो कब्जा आपको मिल जाएगा। गणेशनाथ जोगी ने बताया कि मेरे दादा के नाम 6 एकड़ जमीन है। मेरे नाम पर नहीं है। न तो मुझे भूमि स्वामी माना जा रहा है औऱ न भूमिहीन जिससे मुझे भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा की। सारण्डा साल्हेभाट सरोना मार्ग में स्थित कंकनाल पुलिया सेतु की घोषणा की। सुरही नदी में नया पुल निर्माण की घोषणा की। बादल में लैंप्स खाद गोदाम एवं कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की। बादल मुख्य सड़क से पंचायत भवन तक 1 किमी सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। सरोना में पुलिस थाने की घोषणा के साथ ही अमोड़ा में सहकारी बैंक की शाखा की घोषणा भी की।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs