दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बस्तर में लोग मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 05-06-2022 18:26:11


******** शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक निवासियों को ही मिलेमुख्यमंत्री ने अंतागढ़ विधानसभा में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की *****

रायपुर, अंतागढ़  , 05 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर में आपके बेहतर कार्यों और प्रयासों से लोग मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं, कर्मचारियों में भी भय का माहौल कम हुआ है। लोगों को रोजगारमूलक कार्यों से जोड़ने के कारण अब क्षेत्र में  नक्सली गतिविधियों में कमी आई है और अच्छी शिक्षा व्यवस्था से यहां के बच्चे भी मेरिट में अपना स्थान बना रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान विधानसभावार अधिकारियों एवँ कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज कांकेर विधानसभा में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन विभाग, नरवा विकास कार्यक्रम, हाट बाज़ार क्लिनिक, नल जल मिशन की प्रगति एवँ जिले में हो रहे रोजगारमूलक कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नरवा विकास के सम्बंध में कोरर और चारामा क्षेत्र फ़ेस वन में हुए कार्यों की तथा वन, राजस्व और जल संसाधन विभाग के सर्वे के आधार पर भू-जल स्तर में हुई वृद्धि की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नाला प्रोजेक्ट में साइंटिफिक तरीक़े से कार्य करने के लिए निर्देशित किया, जिससे जंगलों में हरियाली बढ़ेगी और जल स्तर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नरवा विकास के कार्य बेहतर हुए हैं, गुणवत्ता में बिना किसी समझौता के साथ ही डिसिलटिंग के कार्य को भी प्राथमिकता दें। नल-जल मिशन में उपयोग में आने वाली सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों को योजना के सतत निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासन की योजनाओं और सिस्टम में हुये सुधार के कारण अब दूसरे प्रदेश के लोग भी यहां की योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस और राजस्व के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस बात की तस्दीक करें कि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक निवासियों को ही मिले, साथ ही अन्य प्रदेशों से आने वालों की पूरी जानकारी भी अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि पंखाजुर में राशन कार्ड की समस्या का निराकरण करने की आवश्यकता है। साथ ही सिस्टम को बेहतर करने के लिए निरन्तर बेहतर प्रयास करने की भी जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अतिसंवेदनशील क्षेत्र है, जिसमें विशेष रूप से कार्य करने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को वनों में आम, जामुन, अमरूद, कटहल, आंवला, सीताफल जैसे फलदार पौधे लगाने की बात कही। फलदार पौधों से वन्यजीवों को भोजन मिलेगा, जिससे जैव विविधता में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs