भानुप्रतापपुर 04/06/2022 ///// प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 4 मई से भेंट मुलाकात अभियान शुरू हुआ था आज 4 जून है। एक माह पूरा हो गया।
सभी विभाग तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यहां 31 हजार जाति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
बस्तर में बेहद परिवर्तन दिख रहा है। आम जनता द्वारा सबसे ज्यादा मांग धान खरीदी केंद्रों और बैंक खोलने की है। बैंक की डिमांड बढ़ी है।

जल, जंगल , जमीन, आदिवासियों को वापस दिलाने का कार्य हुआ है। हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी, हम उसे साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मील का पत्थर साबित होगा। भेंट-मुलाक़ात में डीएपी या रासायनिक खाद नहीं मिल पाने की शिकायत आ रही है।कोरोना काल में भी लघु वनोपज की खरीदी की गई। लघु वनोपज का वेल्यू एडिशन किया गया, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है।
- भानुप्रतापपुर में पत्रकार भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर में हमर लैब का उद्घाटन किया। संबलपुर मार्ग में स्थापित अत्याधुनिक डाइग्नोसिस सेंटर में 104 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments