सभी पात्र लोगों को पट्टा वितरण करने की घोषणा।
-मेड़ो में स्थित स्कूल के लिए भवन निर्माण की घोषणा।
मिलेट प्रसंस्करण केंद्र को पिकअप वाहन और वहां पर शेड निर्माण की घोषणा।
सभी देवगुडियों और घोटुल का जीर्णोद्धार किए जाने की घोषणा।
दुर्गकोंदल में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति करते हुए 30 लाख की घोषणा।
स्वर्गीय सुखदेव पातर (ग्राम भेलवापानी) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिया जाएगा।दिए
ग्राम कोड़ेकुरसे में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
खूँटगाँव में नल जल योजना के तहत नई पानी टंकी बनेगी।
हाटकोंदल में नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गकोंदल में बाउंड्रीवाल बनवाने की घोषणा।

रायपुर, 3 जून 2022/ दुर्गकोंदल भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसान, बच्चों, श्रमिकों सबके लिए को योजनाएं बनाई हैं। मैं यहां उनकी हक़ीक़त जानने आया हूँ। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं
इस दौरान मिरवाहि निवासी संकरा बाई ने 10 साल से राशन कार्ड नहीं बन पाने की शिकायत की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल इसकी जांच करवाकर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जियागाँव निवासी श्री सदाराम ने बताया कि उन्हें 2 एकड़ में पट्टा मिला है। वह कुटकी, माँड़ींया, कुलथी की बोआई करते हैं। सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य देववती ने बताया कि वे सभी सदस्य गौठान में खाद बनाते हैं। तीन साल से काम कर रहे हैं। उनका समूह सब्ज़ी और बकरी पालन भी करते हैं। उसने बताया कि उसके समूह ने 2 लाख की सब्ज़ी और 2 लाख 14 हजार का वर्मी खाद बेचा है।

दुर्गकोंदल भेंट-मुलाकात में 13 साल से खुले स्कूल का भवन नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने सर्वे कराकर जानकारी लेने एवं जल्द ही भवन निर्माण करवाने की बात कही है, उन्होंने जानकारी देने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद भी दिया।
स्थानीय किसान धरम सिंह नरेटी ने बताया कि उसका एक लाख 13 हज़ार का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण से पूछा कि जाति प्रमाणपत्र बना की नहीं, रामदेव ने मुख्यमंत्री को बताया की उनका जाति प्रमाणपत्र हल्बा जाति का नहीं बन पाया है, पुराना रिकार्ड नहीं मिलने की वजह से हमारे दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि दस्तावेज ना हो तो ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित करने से जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा।
.jpg)
दुर्गकोंदलग्राम मेड़ो निवासी किसान गणेशराम ने बताया कि पुलिया बनने के बाद भी अधिग्रहित जमीन पर मुआवज़ा नहीं मिला है, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हुआ है, जिसमें मुआवजे का प्रावधान नहीं है। किसान की समस्या का निराकरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जमीन के बदले जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया।संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल पूरी की छात्रा की मांग, हाईस्कूल के लिए भवन निर्माण की घोषणा की
लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए कांकेर जिला पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्गूकोंदल में एक स्कूली छात्रा द्वारा शाला भवन नहीं होने के कारण अध्ययन-अध्यापन में आ रही दिक्कतों की ओर ध्यान आकर्षित करने पर स्कूल के लिए भवन के निर्माण की घोषणा की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेड़ो की छात्रा वंदना दीवान ने भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री को बताया कि भवन नहीं होने के कारण स्कूल की छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई में बहुत परेशानी हो रही है। मेड़ो में वर्ष 2013 से हाईस्कूल का संचालन हो रहा है। लेकिन इसके लिए भवन नहीं बन पाया है। उसने मुख्यमंत्री से अपने स्कूल के लिए भवन बनाने की मांग की।
संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्रा की मांग पर आधा घंटा के भीतर ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ो के लिए नया भवन बनाने की घोषणा कर दी। दुर्गूकोंदल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर छात्रा की मांग तत्काल पूरी की। भेंट-मुलाकात के बाद मेड़ो स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments