टाइग्रिस /// नदी से निकलकर प्रकट हुआ 3 हज़ार साल पुराना शहर, कभी भूकंप से हुआ था तबाह 3400 साल पुराना खोया हुआ शहर नदी में सूखा पड़ने के बाद ज़मीन के अंदर से बहार निकल आया हे विशेषज्ञों का मनना है की 3 हज़ार 400 साल पुराना शहर भूकंप के आने से दब गया होगा नदी का पानी सूखने के बाद आब दिकने लगा है जिससे जुड़े तथ्य इकट्ठा करने के लिए पुरातत्ववेत्ता इस जगह पर पहुंचने लगे.
टाइग्रिस नदी से निकला ऐतिहासिक शहर इतिहास के गर्भ में न जाने ऐसी कितनी चीज़ें हैं, जिनके बारे में हम जानते भी नहीं है. समय-समय पर इनमें से कुछ ऐसा बाहर आता रहता है, जो हमें पुरानी चीज़ों के बारे में बताता है. एक ऐसा ही शहर ज़मीन के गर्भ से बाहर आया है इराक देश में. तिगरिस नदी के किनारे दिखाई दिए इस शहर (3400 Year Old Lost City Emerges) में तमाम ऐतिहासिक चीज़ें छिपी हुई हो सकती हैं.
इराक (Iraq News) के कुर्दिस्तान प्रांत में मिली इस जगह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरातत्ववेत्ताओं का जमावड़ा लग गया है. बताया जा रहा है कि ये ताम्र युग का गांव बताया जा रहा है, जो स्थानीय स्तर पर पानी का स्तर कम होने के बाद बाहर आया है. माना जा रहा है कि ये गांव 1475 ईसा पूर्व से 1275 ईसा पूर्व के बीच का है.
हज़ारोंसालपुरानीहैजगह
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मिटानी राज्य के अंदर ये गांव आता है, जिन्होंने 1475 ईसा पूर्व से 1275 ईसा पूर्व के दौरान तिगरिस के इलाके पर राज किया था. जर्मन और कुर्दिश पुरातत्ववेत्ताओं की टीम इस इलाके में इस वक्त स्टडी क
कर रही है. उन्होंने 100 पुरानी मिट्टी की बनी हुई टैबलेट निकाली है. जो शहर सूखे की वजह से सामने आया है, वहां मिट्टी से बनी हुई दीवारें हैं और ये किसी महल का हिस्सा लग रहा है. कुछ जगहों पर टावर हैं तो इमारतें भी कई मंज़िल की हैं.
ताम्रयुगसेजुड़ाहैशहरUniversity of Freiburg के मुताबिक शहर ताम्र युग से जुड़ा है और मिटानी राज्य से संबंध रखता है. इस जगह के ज़ाखिकु होने की आशंका जताई जा रही है, जो 1350 ईसा पूर्व के दौरान भूकंप में बर्बाद हो गया था. इस पर एक महल और कुछ बड़ी-बड़ी इमारतं0 मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरातत्ववेत्ताओं को एक बड़ी बिल्डिंग भी मिली है, जहां तरह-तरह की चीज़ें स्टोर की जाती थीं. ज़रूर उस वक्त एक बड़ा भूकंप आया रहा होगा, जिसने इलाके के ऊपरी हिस्से को पूरा बर्बाद कर दिया, जबकि नीचे की चीज़ें अभी मौजूद हैं.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments