दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बालको ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Anil Choubey 31-05-2022 18:45:11


बालकोनगर 31 मई, 2022  ////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समुदायों के बीच माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीवार पेंटिंग, जागरूकता रैलियां, नारा लेखन और पोस्टर बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके माहवारी स्वच्छता सप्ताह मनाया। बालको ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 'सारिका- दोंदरो की नई किरण' एक शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई, जिसका उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छ प्रथाओं पर महिलाओं और किशोरियों को प्रोत्साहित करना था। यह फिल्म माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर बालको की प्रमुख परियोजना नई किरण के सफर को दिखाती है। 

बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के गांवों एवं नगर पालिका निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू की, जो अब लगभग 45 गांवों तक पहुंच चुकी है। परियोजना को व्यापक बनाने के उद्देश्य से बीते वर्ष जिला स्तर पर कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 60-60 की संख्या में लीडर्स समूह- किशोरी बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हुए थे। लीडर्स समूह ने समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया। एक समावेशी कदम बढ़ाते हुए पुरूषों में संवेदीकरण लाने हेतु 60 से अधिक युवकों के लीडर्स समूह को तैयार किया गया। इस वर्ष क्षेत्र में चार स्वास्थ्य सुविधा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जो माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर परामर्श और उनसे जुड़ी समस्या के समाधान पर कार्य कर रहे हैं। अब तक 33,377 से अधिक महिलाएं, पुरुष, युवतियां और युवक इस जागरूकता मुहिम से जुड़ चुके हैं।  

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सामाजिक चेतना की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए कटिबद्ध है। फिल्म का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि 'सारिका' सिर्फ एक लघु फिल्म नहीं, बल्कि बदलाव की एक किरण है, जो पूरे क्षेत्र, राज्य और देश में सभी मिथकों को दूर कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। ‘नई किरण’ परियोजना के अंतर्गत लक्षित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए उन्हें अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है। परियोजना ने आसपास के समुदायों को माहवारी के प्रति संवेदनशील बनाने में एक प्रभावशाली भूमिका निभाई है।  

शॉर्ट फिल्म की मुख्य किरदार सारिका कंवर ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विषय पर पहल करने के लिए मैं बालको की सीएसआर टीम की आभारी हूं। समाज में माहवारी से संबंधी तमाम भ्रांतियां और मिथक हैं। परियोजना नई किरण ने पुरुष समुदाय में संवेदनशीलता और माहवारी के प्रति धारणा में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज को नई दिशा दी है। 

बेला गांव की सरपंच जया राठिया ने कहा कि बालको की नई किरण परियोजना ने विशेष रूप से ग्रामीण समुदाय से संबंधित महिला सदस्यों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम ने पहले भी समुदाय में कई अन्य बदलाव किए हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs