राज्य सरकार ने बढ़ा दी व्यय सीमा की राशि
रायपुर,//
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में
प्रति विवाह व्यय सीमा बढ़ाकर 25 हजार रूपये करने से बी.पी.एल. परिवार में उत्साह का माहौल है।
राज्य सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों की विवाह के लिए बेहतर व्यवस्था करने का
प्रयास किया है। ग्राम बनारी की कुमारी ममता ने कहा कि इस योजना के तहत बेटियों की
शादी तो पहले भी होती थी, लेकिन व्यय सीमा कम होने से अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता
था। बेटी के माता-पिता को भी शादी में धनराशि खर्च करने पड़ती थी। उन्होंने राज्य
शासन के निर्णय प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रति विवाह व्यय सीमा 25 हजार करने से
बी.पी.एल. परिवार में उत्साह का माहौल है। पहले व्यय सीमा मात्र 15 हजार रूपये प्रति
विवाह होने से विवाह आयोजन मंे अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राज्य सरकार
ने इस कठिनाई का समाधान करते हुए प्रति विवाह व्यय सीमा में बढ़ोत्तरी की है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments