दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

खदानों की माइन बाउंड्री के पास शेष बचे कोयला को निकालने तत्काल प्लान बनाएं >>> सीएमडी एसईसीएल

Anil Choubey 30-05-2022 19:28:55


देर रात ली अधिकारियों की बैठक, सुबह से सभी खदानों का मौक़े पर मुआयना , आवश्यक निर्देश जारी - सीएमडी एसईसीएल भटगाँव के दौरे पर

भटगाँव 30/05/2022/// सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम मिश्रा शनिवार रात भटगाँव क्षेत्र पहुँचे तथा पहुँचते हीं  प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा एरिया कोर टीम के साथ बैठक की । रविवार सुबह से उन्होंने एक के बाद एक, भटगाँव एरिया की सभी खदानों का निरीक्षण किया । शुरुआत भटगांव भूमिगत खदान से हुई जिसके बाद वे भटगांव सीएचपी गए ।महान-I , महान -II एवं दुग्गा खदान के माईन प्लान का अवलोकन करते हुए उन्होंने  इन खदानों में माइन बाउंड्री के पास शेष बचे कोयला को निकालने हेतु तत्काल प्लान बनाने का निर्देश दिया ।

 

तदोपरांत, महामाया भूमिगत खदान, कल्याणी भूमिगत खदान, शिवानी भूमिगत खदान, जगन्नाथपुर, नवापारा यूजी खदानों का निरीक्षण किया गया । विदित हो कि जगन्नाथपुर ओसीपी एवं शिवानी यूजी को इसी वर्ष नेशनल सेफ़्टी अवार्ड भी प्राप्त हुए थे । अपने निरीक्षण के दौरान डॉ मिश्रा ने खदान के कार्यस्थल की साफ-सफाई, खदान के ट्रैवलिंग रोड के मेंटेनेंस एवं अनुपयोगी सामानों को सुव्यवस्थित रूप से स्टोर करने एवं मशीनों को उनकी क्षमता के अनुसार अधिकाधिक उपयोग में लाने सहित  खदान परिसर में उपकरणों के रखरखाव पर विशेष निर्देश दिया ।खनन उद्योग में तकनीकी समायोजन तथा प्रबंधन के कुशल हस्ताक्षर डॉ मिश्रा ने खदान की कोर टीम के साथ प्रत्येक खदान के माईन-प्लान का गहराई से निरीक्षण किया ।उन्होंने सभी खदानों में सुरक्षित एवं प्रोफेशनल वर्किंग कल्चर विकसित करने हेतु सभी को उत्साहित किया ।

सीएमडी एसईसीएल ने खदान विज़िट के  दौरान बेहतर कार्य-निष्पादन वाले कामगार बंधुओं को सम्मानित भी किया । वे क्षेत्र के श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले तथा उनके विचार व सुझावों का संज्ञान लिया । खदानों के निरीक्षण के क्रम में डॉ मिश्रा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि खदान परिसर में रखे उपकरणों का सुव्यवस्थित तरीक़े से भंडारण हो और इनका आवधिक मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने सभी खदानों  के मुहाने से  आने-जाने  के  रास्ते को  चाक-चौबंद और दुरुस्त, रखने का  निर्देश  दिया ।देर दोपहर, एरिया जेसीसी के सम्मानीय सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई । सीएमडी एसईसीएल ने सभी खदानों के मैनेजर एवं सब -एरिया मैनेजर के साथ एक सेशन आहूत करने का निर्देश दिया है जो कि देर शाम प्रस्तावित है ।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में भटगाँव क्षेत्र लगभग 2.5 मिलियन टन के उत्पादन लक्ष्य की ओर अग्रसर है जिसमें लगभग २ एमटी ओपनकास्ट परियोजनाओं से अपेक्षित है । निरीक्षण के दौरान, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, खदान की कोर संचालन टीम , मुख्यालय बिलासपुर से योजना परियोजना, भू-राजस्व सहित अन्य विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित हैं ।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs