कोष्टा और आरण्यक ब्राम्हण समाज के सामाजिक भवनों के लिए 15-15 लाख रूपए की स्वीकृति
रायपुर, 26 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज देर शाम जगदलपुर के विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
.jpg)
इस दौरान बस्तर परिवहन संघ, राज्य कर्मचारी संघ, महार समाज, बंगाली समाज, बस्तर क्षेत्रीय कोष्टा समाज, आरण्यक ब्राह्मण समाज, अतिथि शिक्षक कल्याण संघ, जिला अधिवक्ता संघ, प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, सर्व यादव समाज कल्याण संघ, क्षेत्रीय महासभा समाज सेवी संस्था, प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ आदि के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोष्टा और आरण्यक ब्राम्हण समाज के आग्रह पर उनके सामाजिक भवनों के लिए 15-15 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुस्लिम समाज ने ईरान के धर्मगुरू द्वारा दी गई भेंट मुख्यमंत्री को सौंपी। समाज द्वारा कब्रस्तान के लिए मुख्यमंत्री से भूमि की मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments