दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं देंगे, चाहे केंद्र या छत्तीसगढ़ सरकार चलाये

Anil Choubey 25-05-2022 19:08:14


 हमारी बेटियों को स्टील प्लांट में देनी होगी नौकरी नानगुर को पूर्ण तहसील का दर्जा, महाविद्यालय तथा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम भी खुलेगानेतानार, पनारापारा, भैरमगंज, बाण्डापारा, पोड़ागुड़, धनपूंजी तथा तुरेनार हाई स्कूलों के हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा

रायपुर, नानगुर 25 मई 2022/ नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं देंगे। इसे किसी भी सूरत में बिकने नहीं देंगे। चाहे इसे केंद्र सरकार चलाये या छत्तीसगढ़ सरकार चलाये। नानगुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि नगरनार में स्थानीय लोगों के हितों और सरोकार से मैं हमेशा से जुड़ा रहा हूँ। धरना भी दिया हूं और पदयात्रा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार प्लांट प्रबंधन को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगरनार में मुख्यमंत्री से कालेज खोलने की माँग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेज प्लांट प्रबंधन से ही खुलवाएंगे। उन्होंने हमारे लोगों की जमीन ली है तो कालेज भी उन्हें ही खोलना होगा। मुख्यमंत्री ने नानगुर में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने नानगुर को दी सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस की सौगात

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नानगुर  ग्राम पंचायत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के उपरांत  क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑक्सीजन, लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित एम्बुलेंस की सौगात दी । उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया। गौतलब है जिला प्रशासन ने यह एम्बुलेंस जिला खनिज संस्थान न्यास स

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर को भेंट किया है, जिसका उपयोग गम्भीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा । इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज और विधायक श्री रेखचन्द जैन भी उपस्थित थे

एक लाख भी जीवन में नहीं देखा था, इस साल सीजन में बारह लाख का किया सौदा- वनधन योजना की हितग्राही सुमन बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वनोपज का अच्छा शासकीय रेट दिलाने की योजना ने पूरे क्षेत्र में संग्राहकों को बड़ा लाभ दिलाया है। हम लोग हाटबाजारों में जाते हैं और संग्राहकों से सरकारी दर पर खरीदी करते हैं। इतना अच्छा मूल्य मिलने से वे लोग काफी उत्साहित हैं। हमने तो अपने जीवन में एक लाख रुपए भी नहीं देखा था और अब एक सीजन में बारह लाख रुपए का सौदा कर रहे हैं। हर्रा, बेहड़ा, गिलोय और ईमली की हम लोग बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहे हैं। पहले बाजार में इमली 25 रुपए में बिकती थी अब इसका 35 रुपए मूल्य संग्राहकों को मिल रहा है।

अपने खेतों में उगा भुट्टा मुख्यमंत्री को भेंट करने लाई साधना- मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। विशेष रूप से आजीविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भेंट मुलाकात में दिख रहा है। आज नानगुर में भी ऐसा ही क्षण आया जब यहां की ग्रामीण महिला साधना कश्यप उठी और बताया कि किस तरह वे गौठान से जुड़कर और खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं। साधना ने बताया कि मैंने अपने खेतों में भुट्टा लगाया है और आपको भेंट देने आई हूँ। मुख्यमंत्री ने इस भेंट पर बहुत खुशी जताई और साधना की प्रशंसा की। साधना ने बताया कि वे चांदनी स्वसहायता समूह से हैं और उनका समूह गौठान में एक लाख अस्सी हजार रुपए मूल्य का वर्मी कंपोस्ट बेच चुका है।

नानगुर बनेगा पूर्ण तहसील, खुलेगा थाना भी- इस दौरान मुख्यमंत्री ने नानगुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने नानगुर उपतहसील को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। यहां उन्होंने महाविद्यालय आरंभ करने,  स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ करने और सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने की घोषणा भी की। नानगुर में थाना भी खुलेगा। 108 एंबुलेंस की सुविधा भी नानगुर को मिलेगी। शहीद गुंडाधुर की जन्मभूमि नेतानार में हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चौपाल में लोेगों से चर्चा के दौरान पनारापारा, भैरमगंज, बाण्डापारा, पोडागुड़, धनखोजी तथा तुरेनार के हाई स्कूलों को भी हायर सेकेण्डरी स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने इसके अलावा जगदलपुर शहर में एक अतिरिक्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार के लिए नेशनल हाइवे से लाल बाग तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 01 जगदलपुर के लिए नए भवन के निर्माण की भी घोषणा की।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs