दंतेवाड़ा 24 /05/2022//// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब दंतेवाड़ा जिले के लोगों के जीवन में परिवर्तन महसूस हो रहा है।
लोग शांति की और लौट रहे हैं। व्यक्तिमूलक कामों और योजनाओ से यह सब संभव हुआ है।हमें एनीमिया के खिलाफ अभियान चलाना पड़ेगा, ताकि इसे जड़ से मिटाया जा सके।गौठानों का क्रियान्वयन पूरी शक्ति से करना होगा, इसके लिए वन विभाग को विशेष प्रयास करना होगा।आवर्ती चराई के लिए छोटे नहीं बड़े रकबे में व्यवस्था की योजना बनाई जाएगौठान योजना में लापरवाही पर वन विभाग के अधिकारियों के पर नाराजगी जताई अगली बार आऊंगा तो बस्तर में केवल आवर्ती चराई के फील्ड देखने जाऊंगानक्सल समस्या केवल पुलिस की समस्या नही.. सबके समन्वित प्रयास से खत्म होगीअंदरूनी इलाको तक शासन की योजनाएं पहुच रही हैप्रशासन गांव गांव तक पहुच रहा है लोगो को यहाँ रोजगार मिल है.. denex या खेती या स्व रोजगार से जोड़ा गया है तो नक्सली भर्ती में कमी आई है हमें गांव को यूनिट मान कर युवाओ को रोजगार से जोड़ना है आदिवासियों के बीच शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ रहा है
.jpg)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर मेंदंतेवाड़ाडेनेक्स में कार्यरत महिलाओं द्वारा 7 दिन के परिश्रम से तैयार की गई 11 किलोमीटर लम्बी चुनरी अर्पित की।
दंतेवाड़ा में आज मंदसौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा है।
.jpg)
विश्व में इतनी लंबी चुनरी नहीं बनी है, अभी तक रिकॉर्ड मंदसौर के नाम दर्ज था। जहां नर्मदा मैया को आठ किमी लंबी चुनरी चढाई गयी थी।बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य और अपनी जीवन शैली के लिए पूरे जगत में प्रसिद्ध है पर्यटकों को फिर से यहाँ बुलाना है। बस्तर को विकसित करना हैमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए। दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं।मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब denex और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है।
हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं।
भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामो पर संतुष्टि के प्रश्न पर बोले HCM: स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएँ नही थी, रोजगार का अभाव था.. हमने व्यक्ति के विकास पर काम किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया

लोगो की आय में बढ़ोतरी करना, कोदो कुटकी रागी की खरीदी की व्यवस्था कीरोजगार से जोड़ने 7 की जगह 65 लघु वनोपज खरीद रहे है, उनकी प्रोसेसिंग कर रहे है अमचूर , महुआ में वेल्यु एडिशन किया गया रेट बढ़ा तो लोगो को फायदा हुआजैविक खेती जिला दंतेवाड़ा बनाने जा रहा हैपांचवा कल MOU हुआ है अब ब्रिटेन अमेरिका भी भेजेंगे कपड़ेलोगो की आय में बृद्धि, आवागमन की सुविधा का विस्तार रोजगार के अवसर बढ़े है, पर अभी और काम करना हैमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दन्तेवाड़ा जिले में 97 करोड़ 29 लाख के कुल 307 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर लोकसभा श्री दीपक बैज , दन्तेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, ,मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे माई दन्तेश्वरी मंदिर




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments