दिव्य-दूत

Har Saans KII CARE** स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल्स ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन 2025’ में भागीदारी MoU IIT कानपुर की एडवांस्ड रिसर्च क्षमताओं को NMDC के बड़े ऑपरेशनल इकोसिस्टम में लाता है।>>> अमिताव मुखर्जी, CMD, NMDC आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित >>> मुख्यमंत्री साय नया रायपुर शिक्षा शहर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' सम्मेलन जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार >>> मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना एनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है >>> केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह एनएमडीसी एक ऐसी कंपनी है जिसका इतिहास हमसे बहुत पुराना है और भविष्य हमसे बहुत लंबा है <<< .अमिताव मुखर्जी >> सीएमडी, एनएमडीसी राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका >> सीएम विष्णुदेव साय प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के सांस्कृतिक राजदूत, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान >>>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

मनोजवं मारुततुल्य वेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।वातात्मजं वानरयूथ मुख्य, श्रीराम दूतं शरणं प्रपद्ये ।

Anil Choubey 16-04-2022 10:41:01


हनुमान जन्मोत्सव एवं चैत्र पूर्णिमा

आप सभी सनातन धर्म प्रेमियों को अवगत कराना चाहेंगें  दिनांक 16 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव एवं पूर्णिमा का उपवास रखा जाएगा।मनोजवं मारुततुल्य वेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।वातात्मजं वानरयूथ मुख्य, श्रीराम दूतं शरणं प्रपद्ये ।

भगवान भोले शंकर के ग्यारवे सबसे बलवान एवं बुद्धिमान अवतार श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी का जन्म त्रेता युग में चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के पावन पर्व पर हुआ तभी से प्रत्येक वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।

हम सभी हनुमान जन्मोत्सव का हनुमान जयंती के नाम से उच्चारण करते हैं परंतु हनुमान जी के बारे में धार्मिक मान्यता है कि श्रीराम के आशीर्वाद से भगवान हनुमान कलयुग के अंत तक पृथ्वी लोक पर विराजमान रहेंगे अतः उनके लिए जयंती शब्द का उपयोग करना अनुचित होगा क्योंकि जयंती उनकी मनाई जाती है जो मृत्यु लोक से गमन कर परलोक सिधार जाते हैं क्योंकि हनुमान जी चिरंजीवी है चिरकाल तक विद्यमान रहेंगे इसलिए हनुमान जयंती ना बोलकर हनुमान जन्मोत्सव बोलने के लिए सभी को प्रेरित करें।

शुभ योग एवं

पूर्णिमा तिथि 15/16 अप्रैल 2022 को रात्रि 2:00 बजकर 27 मिनट से

16/17अप्रैल 2022 को रात्रि 12:00 बज कर 26 मिनट तक रहेगी।

इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष योग बनने जा रहे हैं इस दिन हनुमानजी का प्रिय वार शनिवार पड़ रहा है तथा इस दिन हर्षण योग बन रहा है इस योग में सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं व सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हस्त नक्षत्र प्रातः 5:55 से शुरू होकर 8:40 तक रहेगा। इस मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा विशेष लाभकारी सिद्ध होती है। इस दिन हस्त नक्षत्र सुबह 8:40 तक रहेगा। तदोपरांत चित्रा नक्षत्र प्रारंभ। यह दोनों नक्षत्र मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ फलदाई रहेंगे। 16 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:55 से प्रारंभ होकर 12:47 तक रहेगा।

पूर्णिमा उपवास

जिन जातकों का चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो मुख्यतः चंद्रमा छठे, आठवें एवं बारवे भाव में विराजमान हो तथा चंद्रमा की युति राहु, केतु या शनि के साथ हो तो ऐसी स्थिति में जो जातक पूर्णिमा का उपवास प्रारंभ करना चाहते हैं चैत्र पूर्णिमा से प्रारंभ कर सकते हैं पूर्णिमा का उपवास रखने से मानसिक शांति प्राप्त होती है, संतान को लेकर कोई समस्या है एवं वैवाहिक जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है पूर्णिमा के उपवास मात्र से ही सभी कष्टों का नाश होता है। (पूर्णिमा को सफेद वस्तुओं का दान अति शुभ होता है)

हनुमान जन्मोत्सव पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त मैं उठ कर दैनिक कार्यों से निवृत्त हो स्नान करें। हाथ में गंगाजल  लेकर व्रत का संकल्प लें पूर्व दिशा में श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें श्री हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराकर लाल, भगवा चोला अर्पित करें। घी की अखंड ज्योत प्रज्वलित करें हनुमान जी को सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, लाल पुष्प चढ़ाएं।  गुड़, चना, बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू भोग  प्रदान करें, बाएं तरफ जल रखें।

हनुमान जन्मोत्सव पर इन मंत्रों का उच्चारण करने से सभी प्रकार कष्टों से मुक्ति प्राप्त होगी।

1– ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

2– ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।

हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं, सुंदरकांड, रुद्राष्टकम का पाठ करना अत्यंत शुभ फल कारी रहेगा।

हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ उपाय आप कर सकते हैं जिन्हें करने से आपको लाभ प्राप्त होगा

यदि आप शत्रु बाधा, आर्थिक संकट एवं रोग, शोक से पीड़ित हैं हनुमान जन्मोत्सव पर प्रातः काल स्नानादि के बाद पीले या लाल वस्त्र धारण करें हनुमान जी के सम्मुख चमेली के तेल से दीपक जलाएं, सिंदूर बजरंगबली को अर्पित करें, लाल या नारंगी रंग का चोला चढ़ाएं एवं गुलाब के फूल की माला हनुमानजी को अर्पित करें इसके उपरांत एक साबुत पान का पत्ता ले ध्यान रखें कि पान का पत्ता खंडित ना हो इसके ऊपर थोड़ा सा गुड़ व चना रखकर हनुमान जी को भोग लगाएं एवं पांच फल अर्पित कर आरती करें। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं श्री राम रक्षा स्त्रोत, श्री हनुमानष्टक का पाठ करें बेसन के लड्डू का भोग लगाकर आरती करें। शुभंमस्तु

श्री सिद्ध इन्टरनेशनल ज्योतिष.रत्न वास्तु.समाधान केन्द्र भिलाई रायपुर छ ग

अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ श्रीअरविंदाचार्य जी सम्पर्क सूत्र

9300055108

9300551008

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs