दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस धूमधाम से संपन्न

Anil Choubey 22-05-2022 18:13:52


बालकोनगर, 22 मई ////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। विविधताओं के संरक्षण तथा इसके प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर इस साल का विषय- ‘सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण’ है। आसपास के प्राकृतिक जल संसाधनों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 'तालाब गहरीकरण’ परियोजना के अंतर्गत लगभग 21 तालाबों को शामिल किया गया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति के साथ बड़ी संख्या में बालको के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने वृक्षारोपण और दोन्दरो गांव के तालाब सफाई अभियान में हिस्सा लिया।  

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह पर बालको में तीन दिवसीय सृष्टि संरक्षण सम्मेलन के अन्तर्गत स्कूली बच्चों को जंगल ट्रेल के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और जैव विविधता संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। डीपीएस स्कूल के पास अस्थाई मूवी हॉल का निर्माण किया गया, जिसमें जागरूकता संदेश देने हेतु जैव विविधता-थीम वाली फिल्में दिखाई गईं। डाक्यूमेंट्री की मदद से प्राकृतिक दुनिया की सुंदरता का प्रदर्शन किया। विविध व्यंजनों के अलावा बालको सामुदायिक विकास विभाग की ओर से वोकल फॉर लोकल का संदेश देते हुए स्थानीय क्षेत्र में उगाई गई सब्जियों, अनाज और फल के स्टॉल लगाने के साथ क्षेत्रीय वन विभाग से सहभागिता कर बालको ने भारतीय पारंपरिक आयुर्वेद की विविधता को प्रदर्शित किए। 5 रूपये विक्रय मूल्य पर औषधीय पौधों को बेचने की अनूठी पहल की गई। 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सृष्टि संरक्षण सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति सकारात्मक बदलाव के लिए बालको एकजुट है। हमारे व्यवसाय पर पर्यावरण के सामान्य तथा जैव विविधता के विशिष्ट संभावित प्रभावों एवं निर्भरताओं के प्रति हम सजग हैं। प्रचालन संबंधी निर्णयन प्रक्रिया के साथ जैव विविधता संरक्षण के एकीकरण की आवश्यकता तथा पूरे संगठन में प्रभावों को कम करने की दिशा में विभिन्न उपायों को अपनाने के प्रति कंपनी पूर्णतः कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम सचेत हैं कि जैव विविधता एक जटिल घटना है जिसे जैविक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में पहचानने, समझने और मूल्यांकित करने की आवश्यकता है।  

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको ने गोल्डन पीकॉक एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड-2021 जीता। इसके अलावा पिछले वर्षों के दौरान गोल्डन पीकॉक सस्टेनिबिलिटी अवार्ड, सीआईआई एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड, छत्तीसगढ़ सीआईआई एचएसई एक्सीलेंस अवार्ड, इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड, सीआईआई एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड, सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड, नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट तथा एनर्जी एंड एनवायरमेंट ग्लोबल एनवायरमेंट अवार्ड हासिल किए। 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs