दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन

Anil Choubey 22-05-2022 17:37:50


लगभग 120 करोड़ रूपए की लागत से होगा संस्थान का निर्माण एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा  कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा संस्थान

रायपुर, 22 मई 2022  //// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘राज्य कैंसर संस्थान‘ का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कैंसर संस्थान कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा और आगामी एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कैंसर मरीजों को इस संस्थान के माध्यम से कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। 

 

 बिलासपुर निर्मित होने वाले राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। संस्थान में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व एवं बिलासपुर के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सांसद श्री अरूण साव, विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरूण सिंह चौहान भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में विधायक श्री शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ.मनिंदर कौर द्विवेदी, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज राज्य कैंसर संस्थान के भूमिपूजन के साथ एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह संस्थान निश्चित रूप से कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। हम मरीजों को कैंसर से मुक्ति दिलाने और जीवन को बचाने के लिए और भी प्रभावी तरीके से काम कर पाएंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राज्य कैंसर संस्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उदारतापूर्वक 34.19 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संस्थान हेतु केन्द्रांश की राशि 51.84 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके हैं। इस संस्थान के निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

 

राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संभाग मुख्यालय बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान खुलने से छत्तीसगढ़ वासियों को कैंसर के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

राज्य कैंसर संस्थान के भवन निर्माण के लिए 34.50 करोड़ एवं उपकरण के लिए 80.70 करोड़ रूपये खर्च होंगे। राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार की कीमोथिरेपी, जैसे -टार्गेटेड,  इम्यूनो,  मॉलिकुलर, मेटरोनोमिक सुविधा निःशुल्क मिलेगी। यहां अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन से इलाज किया जाएगा। दो लीनियर एक्सीलरेटर, कोबाल्ट ब्रेकीथेरेपी यूनिट, पी.ई.टी. स्कैन मशीन, सीटी सिमुलेटर, एमआरआई मशीन और कैंसर अनुसंधान के लिए सभी अत्याधुनिक साधन राज्य कैंसर संस्थान में उपलब्ध होंगे। स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख एवं गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर,  बड़ी आंत एवं गुदा का कैंसर, पेट के कैंसर, यकृत, पित्त की थैली के कैंसर, हड्डी के कैंसर, ब्लड कैंसर का इलाज एक ही छत के नीचे हो सकेगा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने राज्य कैंसर संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs