दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल ने अबूझमाड़ के छोटेडोंगर में आम जनता से की भेंट-मुलाकात ,वनांचल में की कई घोषणाएं

Anil Choubey 20-05-2022 20:50:00


******* छोटेडोंगर को आईआईटी और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की दी सौगात अबूझमाड़ के 1121 किसानों को बांटे मसाहती खसरा 50 बिस्तर के मातृ-शिशु अस्पताल और 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा 18 करोड़ रुपये की लागत से 104 देवगुड़ियों एवं 104 घोटुल के जीर्णाेद्धार कार्य का किया भूमिपूजन हॉस्पिटल, सड़क, सिंचाई, सामाजिक भवन जैसे कई विकास कार्यों की दी मंजूरी तेंदूपत्ता खरीदी के नगद भुगतान का दिया निर्देश ******

रायपुर, छोटेडोंगर  20 मई 2022  //////मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण के तीसरे दिन अबूझमाड़ नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले देवगुड़ी पहुंचकर माता गुड़ी में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवगुड़ी प्रांगण में कदम का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गायता (पुजारियों) से चर्चा की और उन्हें उपहार में धोती-कुर्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पुजारियों ने आदिवासी परंपरा के प्रतीक स्वरूप पागा बांधकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छोटेडोंगर में 18 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी संस्कृति एवं आस्था के केंद्र 104 देवगुड़ियों  एवं 104 घोटुल के जीर्णाेद्धार कार्य का भूमिपूजन भी किया।

अबूझमाड़ के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नक्सल प्रभावित सुदूर क्षेत्र छोटेडोंगर में शिक्षा का उजियारा बिखेरने कई घोषणाएं की। उन्होंने लोगों तक उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए छोटेडोंगर में आईआईटी और नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मंजूरी दी। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल, सड़क, सिंचाई, सामाजिक भवन जैसे कई विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों को तेंदूपत्ता खरीदी के नगद भुगतान के निर्देश दिए।

18 करोड़ रुपये की लागत से 104 देवगुड़ियों एवं 104 घोटुल के जीर्णाेद्धार कार्य का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान तारागांव में लघु उद्वहन सिंचाई योजना, बड़े जम्हरी शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन, कन्हारगांव शासकीय माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन, छोटेडोंगर में 32 गढ़ हल्बा समाज, 84 परगना गोंड़वाना समाज, मरार समाज, यादव समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण, चांदागांव से सोनापाल होते हुए पानी गांव तक करीब 5 किमी सड़क का डामरीकरण, ग्राम बडगांव से दुरबेड़ा-ताड़ोनार होते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय तक 15 किलो मीटर सड़क निर्माण, कन्हारगांव, कोहकामेटा, सोनपुर, गढ़बेंगाल एवं कुकड़ाझोर में कुल 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र, दंतेश्वरी मंदिर में अतिरिक्त कक्ष और उन्नयन कार्य की घोषणा की। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री ने छोटेडोंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और नारायणपुर में 50 बिस्तर के मातृ-शिशु हास्पिटल खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

नवसर्वेक्षित गांवों के 1121 किसानों को बांटे मसाहती खसरा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छोटे डोंगर में अबूझमाड क्षेत्र के नवसर्वेक्षित गांवों के 1121 किसानों को मसाहती खसरा प्रदान किया। नारायणपुर जिले के अब तक कुल 2500 किसानों को मसाहती खसरा प्रदान किया गया। हितग्राहियों को 1414.24 हेक्टेयर रकबे का खसरा वितरित किया गया। अब तक इस क्षेत्र के 18 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है।

मल्लखम्ब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान मल्लखम्ब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता 12 साल के माड़िया जनजाति के राजेश को सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेता राजेश का नाम इंडिया बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।

भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को एक ग्रामीण श्री सुंदरम पोयाम ने बताया कि 50 क्विंटल धान बेचने पर उनके खाते में तुरंत पैसे आ गए, और मेरा एक लाख रुपए का कर्ज माफ भी हुआ है। मुख्यमंत्री के पूछने पर कि पैसे का क्या किया, किसान पोयाम ने कहा खेत में घेरा करवाया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लता बाई मंडावी को लता दीदी कहकर संबोधित किया। लता दीदी ने बताया कि बिहान समूह बनाकर उन्होंने 50 क्विंटल गोबर खरीदा है। मशरूम की खेती कर रही है, और 2 सौ रुपए प्रति किलो में बेच रही हैं। यहां महिला के द्वारा तैयार तिखुर युक्त पेय का स्वाद मुख्यमंत्री ने चखा। महिला की मांग पर मुख्यमंत्री ने समूह के लिए बोर और शेड निर्माण की घोषणा की। छोटेडोंगर में जब पीडीएस के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कोई शिकायत तो नहीं ...सबने एक स्वर में कहा नहीं।

मुख्यमंत्री  ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित*

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नारायणपुर की रहने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अर्जित कर 6वीं रैंक हासिल करने वाली छात्रा शैली यादव, 12 वीं की परीक्षा में नारायणपुर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नारायणपुर की छात्रा टिनिशा साहू, 12वीं की परीक्षा में 86.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप करने वाले हलबा जाति के मुरलीधर को सम्मानित किया और इन सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शैली ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो साइंटिस्ट बनना चाहती हैं, मुख्यमंत्री ने शैली को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs