दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

गिरदालपारा हाईड्रोपावर और मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्र दुब्बाटोटा के हितग्राहियों ने किया मुख्यमंत्री का आभार

Anil Choubey 19-05-2022 09:42:54


***** मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रमुखों से की मुलाकात सामाजिक भवनों के लिए राशि की स्वीकृति दीदुर्गा फाइटर्स की महिला प्रधान आरक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया पहले और अब के बस्तर के बीच अंतरअब वर्दी के प्रति लोगों में भय नहीं, लोग समझ रहे कि ये हमारी सुरक्षा के लिए- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री ने दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला जवानों से की मुलाकात  ***

रायपुर, सुकमा , 18 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा के पुलिस लाइन ग्राउंड में दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला जवानों से मुलाकात की। इस दौरान दुर्गा फाइटर्स की प्रधान आरक्षक स्वाति दीप तिर्की ने मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्हें पहले और अब के बस्तर के बीच अंतर बताते हुए कहा कि पहले वर्दी देख कर लोग भाग जाते थे, अब सुरक्षाबलों के कैम्प स्थापित करने में ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। पहले नक्सलियों ने लोगों की मानसिकता बनाई थी कि पुलिस वाले प्रताड़ित करते हैं, मगर अब कैम्प्स बनने से पुलिसबल और आमजन रूबरू हो रहे हैं। अब लोगों के बीच सुरक्षाबलों की छवि बदल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा परिवर्तन ये है कि अब वर्दी के प्रति लोगों में भय नहीं, लोग समझ रहे कि ये हमारी सुरक्षा के लिए हैं। जो सड़क बन रही है, वो हमारे लिए बन रही है। जो कैम्प बन रहे हैं, वो हमारे लिए बन रहे हैं।महिला प्रधान आरक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा दुर्गम इलाकों में नए कैम्प्स स्थापित किये जा रहे हैं। एमाकोण्डा में पहले कोई सुविधा नहीं थी, सुरक्षाबल वहां सड़क निर्माण कर कैम्प तक पहुंचे, अब वहां बिजली और सड़क की सुविधा है। मुख्यमंत्री ने उनसे सुकमा में बने नवीन कैम्पस के सम्बंध में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर दुर्गा फाइटर्स बटालियन का गठन किया गया था।दुर्गा फाइटर्स बटालियन में 36 महिला जवान शामिल हैं। इस बटालियन के गठन का उद्देश्य लैंगिक समानता बढाना है ताकि पुरुष सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधे मिला कर महिलाएं भी दुर्गम इलाकों सेवा दे सकें।  प्रधान आरक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहुंचविहीन इलाकों में बने कैम्प्स में रहते हुए दुर्गा फाइटर्स गांव भ्रमण के दौरान जन जागरूकता फैलाने का काम भी कर रही है तथा अति संवेदनशील क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। उन्होंने  मुख्यमंत्री को बताया किदुर्गा फाइटर्स के गठन से युवतियों में बस्तर फाइटर्स की वेकैंसी में शामिल होने का रुझान बढ़ा है।मुख्यमंत्री श्री बघेल को दुर्गा फाइटर्स की महिला जवानों ने उनका  और डीजीपी श्री जुनेजा का स्केच भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने सुकमा प्रवास के दौरान जिले में किए नवाचार से लाभान्वित हितग्राहियों और विभिन्न समाज के प्रमुखों से मुलाक़ात किए। इस मुलाक़ात में गीरदालपारा हाईड्रो पावर बेस्ट पमिंग और मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्र दुब्बाटोटा के हितग्राहियों ने स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुलाकात में मुख्यमंत्री को जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर पर मलगेर नदी पर बने गिरदालपारा परियोजना का लाभ ले रहे कृषक परदेशी राम ने बताया कि उन्हें कभी भी इस बात की आस नहीं थी कि वे अपनी भूमि पर दोहरी फसल लेकर अतिरिक्त आय का लाभ कमा पाएंगे। पहले सिंचाई सुविधा नहीं थी जिसके कारण वे सीमित क्षेत्र मात्र में अपनी फसल लगा पाते थे। बरसात में भी फसल अच्छी नही होती थी, किंतु इस लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम की बदौलत अब अधिक रकबे में सिंचाई कर टमाटर, मिर्च आदि की फसल से लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन को जाता है। प्रशासन की मदद से अब गिरदालपारा के कृषकों के जीवन में बदलाव की बयार आई है। सिंचाई सुविधा मिल जाने से दोहरी फसलों और उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ा है और अपने खेतों में मूंग, मक्का, टमाटर, बैंगन, मिर्च आदि की अच्छी पैदावार ले रहे हैं।

दुब्बाटोब्टा के मत्स्य प्रक्षेत्र केन्द्र के हितग्राही चिचोर राजू ने बताया कि सलवा जुडुम के दौरान जिले में नक्सल प्रभाव अपने चरम पर था, दुब्बाटोटा में मछली उत्पादन, कई शालाएं, आश्रम, भवन, घर सबकुछ तबाह हुआ। ग्रामीणों को अपनेजीविकोपार्जन के साधन भी विवशता पूर्ण छोड़ने पड़े। इस हिंसा का शिकार दुब्बोटोटा स्थित मत्स्य प्रसंसकरण केन्द्र भी रहा, जहां 90 के दशक से मत्स्य उत्पादन कर मत्स्य पालकों का घर चलता था। नक्सल गतिविधियों के कारण वर्ष 2006 में मत्स्य उत्पादन का यह केंद्र पूर्णतः बंद हो गया। इस मत्स्य प्रसंसकरण केन्द्र का जीर्णाेद्धार और मत्स्य हेचरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब यहां जल्द ही मत्स्य उत्पादन भी प्रारंभ हो जाएगा। जिला प्रशासन के प्रयास से एक बार पुनः दुब्बाटोटा गांव अपने पुराने स्वरुप में लौट आया है। अब दुब्बाटोटा के ग्रामीणों के जीवन में बदलाव निश्चित है।

स्टडी क्लब श्री योगेन्द्र सिन्हा ने सुकमा जैसे दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर माहौल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय और कोचिंग की सुविधा मिलने से सुकमा जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सहूलियत हो रही है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलार समाज, निषाद समाज, भगत समाज, महेश्वरी समाज, निषाद समाज, मुस्लिम समाज, साहू समाज, कुम्हार समाज, यादव समाज, धुरवा समाज, हल्बा समाज, माहरा समाज, क्षत्रिय समाज, कोया समाज, मुण्डा समाज, बंगाली समाज, उत्तर भारतीय समाज, जैन समाज, ईसाई समाज, दोरला समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के संबंध चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री इस मौके पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए धुरवा समाज, दोरला समाज, यादव समाज को 20-20 लाख और मगन समाज, निषाद समाज, मुस्लिम समाज  को 10-10 लाख रुपए की स्वीकृति दी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs