दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जबलपुर में लुटेरी दुल्हीन गिरफ्तार, 32 शादी रचाई, किसी के साथ नहीं रही

Anil Choubey 15-05-2022 19:27:13


जबलपुर, 15/05/2022  //एक के बाद एक 32 शादियां करने और फिर पति के घर से जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो जाने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इन दोनों शातिरों को राजस्थान के डुंगरपुर जिले की पुलिस ने सिविक सेंटर से गिरफ्तार किया। राजस्थान पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर डुंगरपुर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के बाद जबलपुर पुलिस ने भी लुटेरी दुल्हन से जुड़े लोगों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला ने राजस्थान के अलग-अलग गांवों और शहरों में 31 और होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में एक शादी की।

जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाली सीता चौधरी उर्फ रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी ने वर्ष 2021 में राजस्थान के झुंझनु स्थित ग्राम जोधपुरा में प्रकाशचन्द्र भट्ट से विवाह किया था। शादी के पूर्व प्रकाश चन्द्र ने एजेंट रमेश को पांच लाख रुपए दिए थे। लेकिन शादी के सात दिन बाद ही रीना उर्फ सीता उर्फ काजल भागचंद नामक व्यक्ति के साथ जबलपुर आई और यहां से भाग निकली। रीना सारे जेवरात भी अपने साथ ले गई। इसके बाद प्रकाशचन्द्र ने मामले की रिपोर्ट 12 दिसम्बर 2021 को थाने में दर्ज कराई।

पुलिस साल भर से सीता को तलाश रही थी, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस ने जाल बिछाया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह गुड्डी बर्मन उर्फ पूजा बर्मन के साथ रहती है। गुड्डी के इशारे पर ही वह यह काम करती है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने वर पक्ष बनकर गुड्डी से सम्पर्क किया। गुड्डी ने उन्हें आठ से दस युवतियों का फोटो भेजा, जिसमें सीता की भी तस्वीर थी। इस दौरान सीता से विवाह करने की बात कही गई। सीता ने वर बने आरक्षक को सिविक सेंटर बुलाया और एडवांस में 50 हजार रुपये मांगे।

दोनों पहुंचे मिलने, दोनों को दबोचा

आरक्षक दो दिन पहले सिविक सेन्टर पहुंचा। सीता को फोन लगाया। वह गुड्डी के साथ वहां पहुंची। उसने गुड्डी को अपना रिश्तेदार बताया। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस दोनों को पकड़कर राजस्थान ले गई। जांच में पता चला कि सीता और गुड्डी ने कई आधार कार्ड बनवा रखे थे। वे कई राज्यों के एजेंटों के सम्पर्क में रहीं। लिहाजा राजस्थान पुलिस से मिल रहे इनपुट के आधार पर जबलपुर पुलिस भी गुड्डी और सीता के मददगारों का पता लगाने में जुट गई है।

 सोजन्य  नईदुनिया

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs