*** खरीदी से लेकर तकनीकी खामियों पर लगातार उंगलियां उठती रही हेलीकॉप्टर हमेशा विवादों के घेरे में था तत्कालीन सरकार पर कांग्रेस ने खरीदी को लेकर कमीशन खोरी यहां तक की यह भी इल्जाम लगाया गया कि पुराने हेलीकॉप्टर को रंग रोगन करके सरकार ने खरीदा है का दुखद अंत ***
**
रायपुर // /// कल रात हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट और को पायलट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के रनवे पर लैंडिंग से ठीक पहले हवा में एक धमाका हुआ और छत्तीसगढ़ शासन का अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया लैंडिंग से कुछ समय पहले हुए इस हादसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मियों में अचानक हलचल पैदा हुई घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक हेलीकॉप्टर आग के शोले में बदल चुका था और रनवे से कुछ ही दूरी पर उसका मलमा बिखरा पड़ा था
.jpg)
मामला एयरपोर्ट का था सो एंबुलेंस फायर ब्रिगेड और बचाव कार्य जाने वाले हेलीकॉप्टर के पास तुरंत पहुंच गए थे पायलट और को पायलट को हेलीकॉप्टर के मलबे से बाहर निकाला एंबुलेंस में डालने के बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस घटना की सूचना सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जेसे ही मिली उन्होंने ट्वीट पर संवेदना व्यक्त करते हुए हेलीकॉप्टर केसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसकी जांच के आदेश दिए
दुर्घटना से पहले कि जो जानकारी अभी तक प्राप्त हुई है उसमें यही बताया गया है कि नाइट लैंडिंग की तैयारी के लिए इसकी प्रैक्टिस की जा रही थी एक बार सफल प्रैक्टिस हो जाने के बाद जब दूसरी बार कोशिश की गई तो उस वक्त लेंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया
अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर भाजपा सरकार ने खरीदा था खरीदने से लेकर अभी तक यह हेलीकॉप्टर विवादों के घेरे में ही घिरा रहा वर्तमान सरकार के मुखिया इस का उपयोग नहीं करे थे और गुरुवार की रात 9:10 में उसका दुखद अंत हो गया इसमें पांडा और श्रीवास्तव को भी अपनी चपेट में ले लिया
विशेषज्ञ एलिकॉप्टर से वीवीआइपी की उड़ान की अनुमति नहीं देते थे इसलिए यह हेलीकॉप्टर अधिकांश ग्राउंड ही रहा है कभी कभर इमरजेंसी में ही उपयोग किया जाता रहा है इसकी तकनीकी को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं खरीदी के मामले की फाइलें आज भी जिंदा है लेकिन गुरुवार की रात हेलीकॉप्टर के दुर्घटना होने से दो पायलटों का दुखद निधन हुआ है इस तरीके से अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर का बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दुखद अंत हुआ है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments