दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जब मेहनत का फल मिलता है तो आत्मविश्वास बढ़ता है >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 11-05-2022 20:38:24


भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सरमना में गौठान से जुड़ी महिलाओं से हुए रूबरूगौठान में अनेक गतिविधियों का संचालन कर आर्थिक संबल बन रही महिलाएं

 

रायपुर, सरमना 11 मई 2022///  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज सरगुजा के सरमना पहुंचे। यहां सरई पेड़ की छांव के नीचे मुख्यमंत्री ने बैठकर लोगों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जाना। वहीं शासकीय योजनाओं का जीवन पर प्रभाव को भी जानने का प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया। इस दौरान सरमना गौठान से जुड़कर काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री श्री बघेल रूबरू हुए। यहां महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में ही अनेक तरह की आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं और वे आर्थिक रूप से संबल बन रही हैं। आत्मविश्वास से लबरेज महिलाओं की बातें सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल सहसा बोल उठे कि मेहनत का जब फल मिलता है तो आत्मविश्वास बढ़ता ही है।

गौरतलब है कि बीते 4 मई से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है। इस भेंट-मुलाकात अभियान में मुख्यमंत्री आमजनता से सीधे संपर्क साध रहे हैं और संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयित हो भी रही हैं या नहीं। शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन को कितना मिल पा रहा है और जनता अब भी किन समस्याओं से जूझ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री का आज सरमना पहुंचना हुआ। मुख्यमंत्री ने गौठान की स्थिति पर जानकारी ली। वहीं महिलाओं से गौठान में संचालित गतिविधियों को जाना। गौठान से जुड़कर काम कर रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में जो गोबर खरीदी जा रही है, उससे वे वर्मी कम्पोस्ट के रूप में जैविक खाद का निर्माण कर रही हैं। खाद बेचकर अब तक समूह को 68 हजार का लाभ हुआ है। वहीं गौठान में ही मुर्गीपालन, बटेर पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें एक लाख 65 हजार रुपये का आर्थिक लाभ हो चुका है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुर्गीपालन में अब तक सबसे अधिक लाभ हुआ है। प्रतिदिन औसतन 150 नग अंडा की बिक्री 6 रुपये प्रतिनग अंडा के लिहाज से वे करती हैं।

  

समूह को अब नए अवसर तलाश :

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से उत्पाद बनाने के साथ मुर्गीपालन, बटेर पालन तो कर ही रही हैं। फिनाइल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई भी की जा रही है। इसके अलावा अब समूह नए अवसर भी तलाश रही हैं। इस कड़ी में वे मछलीपालन और सुकर पालन की भी योजना बना रही हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने सरमना में पटवारी के कामकाज की प्रशंसा में ताली बाजवाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश  बघेल ने सरमना में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से पटवारी के कामकाज की जानकारी ली। लोगो ने पटवारी के काम की तारीफ की। मुख्यमन्त्री श्री बघेल ने ताली बजवा कर प्रशंसा की। उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग के कामो के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग को इलाज़ के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन देते हुए आवेदन देने कहा।

  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  सीतापुर विधानसभा के मंगरैलगढ़ में भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री पहुंचे सीतापुर विकासखंड के मंगरैलगढ़ ग्राममंगरेलगढ़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चनामंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने लगाया बेल का पौधा ऐतिहासिक नगरी है मंगरैलगढ़वनवास में श्री राम ने किया था मंगरैलगढ़ का भ्रमणमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंगरैलगढ़ में स्थित मातृछाया आवासीय संस्कृत विद्यालय पहुंचे, यहां मुख्यमंत्री जी ने अध्ययनरत बच्चों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलैरगढ़ में भेंट मुलाकात के दौरान कहा कि सरकार बनते ही किसानों का ऋण माफ़ किया है, किसानों को राजीव गांधी किसान योजना का सतत लाभ मिल रहा है।बच्चों ने गुलमोहर फूल का गुलदस्ता देकर किया मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल का निरीक्षण किया।

सीतापुर विधानसभा के मंगरैलगढ़ भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को श्रीमती एनिमा खेस ने विभिन्न योजनाओं के जरिए मिल रहे लाभ की जानकारी देते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य में उन्होंने 30 हजार से अधिक का धान बेचा, जिससे मिली राशि में से 10 हजार रुपए देकर लीज में जमीन ली है जिस पर कोदो की खेती शुरू की है।अब वह शासन की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है।

HCM की बड़ी घोषणाएं मंगरैलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़कमंगरैलगढ़ मांड नदी पर  एनीकटमंगरैलगढ़ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के नए भवन की स्वीकृतिकेरजू में पुलिस चौकी की घोषणासीतापुर में आडिटोरियम की स्वीकृतिमंगरैलगढ़ में 25 लाख रूपए की लाग काे सामुदायिक भवन की स्वीकृति

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सीतापुर विधानसभा के राजापुर में हैं।यहां बांस, साल और पलाश के पत्तों विशेष रूप से पंडाल बनाया गया है कटहल, पीपल और काजू पेड़ की छांव में लगा है, मुख्यमंत्री जी का चौपाल।

मुख्यमंत्री ने सरमना में पटवारी के कामकाज की प्रशंसा में ताली बाजवाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश  बघेल ने सरमना में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से पटवारी के कामकाज की जानकारी ली। लोगो ने पटवारी के काम की तारीफ की। मुख्यमन्त्री श्री बघेल ने ताली बजवा कर प्रशंसा की। उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग के कामो के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग को इलाज़ के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन देते हुए आवेदन देने कहा।

सीतापुर विधानसभा के मंगलैरगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात में किसान ने बताया कि उसने धान बेच कर मोटरसाइकिल और ट्रेक्टर खरीद लिया है।अब वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रहे है और बचे हुए पैसों को उन्नत कृषि के लिए प्रयोग में ला रहे है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs