अम्बिकापुर रायपुर, 11मई 2022 / /// प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात की यात्रा में बहुत करीब से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने को मिला।विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, जनसुविधा को प्राथमिकता में रखकर सड़कों और पुल-पुलियां का निर्माण हो रहा है, नई स्वीकृति भी हुई है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल की गुणवत्ता बनी रहे, इसका लाभ सभी को मिले, हम यही प्रयास कर रहे हैं।शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें। योजनाओं का प्रचार करने की आवश्यकता है। योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताहै, योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी रहे।
.jpg)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर हर जिले में हिंदी माध्यम स्कूल भी बनाएंगे, हमारा शिक्षा पर ज्यादा जोर है
प्रेस वार्ता के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रेस क्लब अम्बिकापुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments