दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने अपने प्रचालन क्षेत्रों में उच्चस्तरीय तकनीक को अपनाया है >> अभिजीत पति निदेशक

Anil Choubey 11-05-2022 09:07:08


बालकोनगर, 11 मई, 2022। /// वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) देश की उन प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी परिसंपत्तियों, उत्पादन प्रक्रियाओं की निगरानी और रियल टाइम विश्लेषण के लिए स्मार्ट तकनीकों की स्थापना की है। बालको राष्ट्र विकास में योगदान करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रचालन उत्कृष्टता और व्यावसायिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देते हुए अत्याधुनिक तकनीकों के साथ ही संयंत्र में ही विकसित तकनीकों को प्रोत्साहित किया है। 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति कहते हैं कि कर्मचारियों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा बालको के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रचालन के विभिन्न स्तरों पर स्मार्ट तकनीकों के अपनाए जाने से उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तो हुई ही, सुरक्षा संस्कृति को भी बढ़ावा मिला है। बालको को ऐसे संगठन के रूप में विकसित किया जा रहा है जो भविष्य में तकनीकी संपन्न हो और उत्पादन गतिविधियों को निरंतर बनाए रखते हुए, कंपनी आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। 

 व्यावसायिक इकाइयों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए बालको ने व्यापक रूप से तकनीकों को तैनात किया है। ‘सुरक्षा संकल्प कुटुंब’ डिजिटल क्रांति जिसमें डिजिटलाइजेशन के पांच मॉड्यूल शामिल हैं, ऑगमेंटेड/वर्चुअल/ मिक्स्ड रिएलिटी ट्रेनिंग सेंटर, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स, सस्टेनेबिलिटी मोबाइल एप, कौशल विकास और निर्माण के उद्देश्य से जुड़े कार्यबल के लिए सुरक्षा मॉड्यूल पर ई-लर्निंग कोर्स, असुरक्षित क्रियाओं और स्थिति का स्वतः पता लगाना, डिजिटल सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना तथा सुरक्षा संवाद और कार्यबल सुरक्षा, उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तथा असुरक्षित क्षेत्रों की ट्रैकिंग शामिल हैं। 

 बालको ने अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सी.एस.ओ.सी.) की स्थापना की है। सी.एस.ओ.सी के जरिए घटनाओं की छानबीन के लिए आधुनिक सिक्योरिटी एनालिटिक्स, कार्यस्थल पर तैनात सिक्योरिटी संसाधनों के बीच प्रभावी तालमेल और रणनीतिक सूचनाओं के एकत्रण को प्रभावी बनाया गया है। विद्युत संयंत्रों के प्रचालन में स्मार्ट ऑटोमेशन को बढ़ावा देने और मानवीय हस्तक्षेप को कम करने की दिशा में रियल टाइम डिजिटल डैशबोर्ड और ट्रेंड मॉनिटरिंग प्रणाणियों से बड़ी मदद मिल रही है। डिजिटल डैशबोर्ड की मदद से पुराने डाटा और डिजिटलाइज्ड रिपोर्ट आसानी से मिल जाते हैं, डाउन टाइम में कमी आती है, बिना मानवीय हस्तक्षेप विश्लेषण और त्वरित निर्णयन में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए, 'थर्मल इमेज प्रोसेसिंग का उपयोग कर कोल यार्ड के लिए हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम' हॉट स्पॉट को पकड़ने और रीयल-टाइम अलार्म बढ़ाने के लिए कोल यार्ड का थर्मल निरीक्षण प्रदान करता है। 'एआई/एमएल पल्स एज का उपयोग कर बॉयलर ट्यूब रिसाव की भविष्यवाणी' के लिए एक अन्य परियोजना लीकेज के बारे में अग्रिम रूप से पता लगाने और चेतावनी देने के लिए बॉयलर थर्मल प्रोफाइल के भविष्यवाणी विश्लेषण की एक अधिक विश्वसनीय और साक्ष्य विधि प्रदान करती है। 

 बालको के मानव संसाधन विभाग ने अपनी मानव संसाधन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘वी-एक्यम’ डिजिटल मंच की शुरूआत की है। ‘वी-एक्यम’ को वेदांता समूह की सभी कंपनियों में तैनात किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूरे कर्मचारियों को एक मंच पर लाना है। तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बालको प्रबंधन प्रतिबद्ध है। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs