दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भेंट-मुलाकात अभियान: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उमेश्वरपुर में गठित होगी नवीन उप तहसील: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 08-05-2022 18:36:19


प्रेमनगर-उमेश्वरपुर में लो-वोल्टेज समस्या दूर करने बनेगा विद्युत सब-स्टेशन गेज नदी पर नए पुल निर्माण की घोषणापेयजल की समस्या वाले गांव में सौर ऊर्जा चलित पम्प के माध्यम से होगी पेयजल की व्यवस्थाप्रेमनगर में उच्चतर माध्यमिक स्कूल के लिए नवीन भवन की घोषणा      चौरी पहाड़ स्थित देवस्थल में सुविधाओं का होगा विस्तार मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से सड़कों का होगा सुधारदसवीं की छात्रा यशोदा को मिला महतारी दुलार योजना का लाभसभी पात्र लोगों को अभियान चलाकर बांटे जाएं वन अधिकार मान्यता पत्र

रायपुर- प्रेमनगर  08 मई 2022/////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवापाराकला में आयोजित सभा में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उनके आग्रह पर क्षेत्र में विकास कार्यों और जन-सुविधाओं से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने नवापाराकला गेजी मार्ग में गेज नदी पर नए पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने प्रेमनगर-उमेश्वरपुर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण एवं निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए नये विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं प्रशासनिक कसावट के लिए उमेश्वरपुर में नवीन उप तहसील के गठन की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पेयजल की समस्या से जूझ रहे गांवों में सौर ऊर्जा चलित पम्प के माध्यम से पेयजल की सुविधा देने, प्रेमनगर के उच्चतर माध्यमिक स्कूल केे लिए नवीन भवन, चौरी पहाड़ स्थित देवस्थल में सुविधाओं के विस्तार, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति की भी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी वहां सौर ऊर्जा चलित पम्प के माध्यम से सिंचाई सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

 
 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमजनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि मैं यह जानने  निकला हूं कि शासन की योजना का लाभ आमजन को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को नियमों के तहत अभियान चलाकर वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रिकॉर्ड 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। छत्तीसगढ़ में धान का जितना मूल्य मिल रहा है उतना पूरे देश में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने गौ-माता की सेवा की है, गोबर खरीद रहे हैं और आगे गौमूत्र भी खरीदेंगे। गौमाता की तरह हमें धरती माता की भी सेवा करनी है, इसके लिए खेतों में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करना होगा जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी।

  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामनगर स्थित राम मंदिर और शनि मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली की कामना की।

भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान प्रेमनगर विकासखण्ड सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र मरकाम ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को संघ की ओर से धन्यवाद दिया।

 मुख्यमंत्री ने सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा पंचायत के कार्यों में कमीशन की शिकायत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी कोई पर्टिकुलर शिकायत हो तो बताएं, इसकी जांच करा के कार्यवाई की जाएगी। ईओडब्ल्यू, थाने या स्वयं उनसे या जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि इसकी जांच कराकर कार्यवाई की जाएगी।

यशोदा को मिला महतारी दुलार योजना का लाभ

नवापाराकला की दसवीं की छात्रा सुश्री यशोदा ने महतारी दुलार योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। यशोदा ने बताया कि कोरोना से उनकी मां की मृत्यु हो गयी थी। इस योजना की वजह से उसकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी है। सुश्री यशोदा अपनी मां के इच्छा अनुरूप शासकीय सेवक के रूप में अपना भविष्य संवारना चाहती हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए पीएससी एवं व्यापम के अभ्यर्थियों के शुल्क माफी के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय पर भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

रामभगत ने गोबर बेचकर कमाए 40 हजार रूपए

कार्यक्रम के दौरान नवापाराकला के किसान श्री रामभगत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर उन्हें इस साल लगभग 40 हजार रूपए की आमदनी हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके पास 15 से 20 मवेशी है।

डेयरी सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत पर जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री को केदारपुर के किसान श्री अमरजीत कुर्रे ने बताया कि उन्हें डेयरी की सब्सिडी अब तक नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका नाम और गांव नोट कर लिया है। जो भी गड़बड़ी किया है उस पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सब्सिडी देने के निर्देश दिए।गोधन न्याय योजना लागू करने के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने नवापाराकला गौठान की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे झाड़ू, टोकरी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। गोधन न्याय योजना लागू करने के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस योजना के संचालन से उनकी आर्थिक तंगी दूर हुई है, और उन्हें रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री ने नवापाराकला उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम नवापाराकला पहुंचे। उन्होंने नवापाराकला उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, वार्ड में सफाई एवं उपकरणों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से केंद्र में उपलब्ध दवाइओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से केन्द्र में होने वाले संस्थागत प्रसव की संख्या, ओपीडी रजिस्टर एवं मरीजों के इलाज के लिए बनने वाली पर्ची की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने नवापाराकला स्थित कबीर चौरा में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नवापाराकला स्थित कबीर चौरा में समाज के लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की।

नवापाराकला के चौपाल में ग्रामीणों को मिली विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेमनगर विकासखण्ड के तीन ग्राम पंचायतों में लगभग 4 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। श्री बघेल ने प्रेमनगर में 2.5 करोड़ की लागत से नवीन सामुदायिक भवन, ग्राम कोटेया में 1.5 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का शिलान्यास और 27.2 लाख की लागत से ग्राम महंगई में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs