दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

लटोरी में मुख्यमंत्री की घोषणा: भटगांव उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा लापरवाही के चलते मेडिकल ऑफिसर को निलंबित करने के निर्देश

Anil Choubey 08-05-2022 11:07:10


लापरवाही के चलते मेडिकल ऑफिसर को निलंबित करने के निर्देश बीएमओ एवं प्रभारी अधिकारी को नोटिस

रायपुर, लटोरी  08 मई 2022///  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव लटोरी पहुंचे। वहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मुआयना कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मेडिकल ऑफिसर से दवाओं की आपूर्ति एवं वितरण की बारे में पूछताछ की। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य को उपलब्ध कराई गई दवाओं का स्टाक रजिस्टर एवं वितरण की जानकारी संधारित न होने के गहरी नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने के मामले में वहां के मेडिकल ऑफिसर राकेश कुमार साव को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस मामले में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह और प्रभारी शत्रुघन भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान वहां इलाज कराने आए मरीजों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और निःशुल्क दवाएं मिले, यह हरहाल में सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दवाओं की आपूर्ति की जानकारी, स्टाक रजिस्टर एवं वितरण की जानकरी संधारित की जानी चाहिए। स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उन्हें निःशुल्क वितरित दवाओं की भी जानकारी संधारित की जानी चाहिए।

भैयाथान के ग्राम बतरा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूलभैयाथान में आरईएस का अनुविभागीय कार्यालय होगा शुरूलटोरी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में एग्रीकल्चर संकाय शुरू किया जाएगालो वोल्टेज के निराकरण के लिए विद्युत सब स्टेशनमेडिकल ऑफिसर को निलंबित करने, बीएमओ और प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज चौथे दिन सूरजपुर जिले की भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लटोरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में भटगांव तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान करने के साथ ही भैयाथान के ग्राम बतरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने, भैयाथान में आरईएस का अनुविभागीय कार्यालय स्थापित करने, लटोरी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में एग्रीकल्चर संकाय प्रारंभ करने और क्षेत्र में विद्युत के लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 33/11 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लटोरी स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर मैंटेन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कार्य में लापरवाही पाये जाने पर मेडिकल ऑफिसर श्री राकेश कुमार साव को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह एवं प्रभारी श्री शत्रुहन भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और यहां उपलब्ध दवाईयों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लटोरी के जिला सहकारी बैंक पहुंचकर पांच किसानों सर्वश्री अयोध्या जायसवाल, सीताराम कुशवाहा, गुलाम कादीर, घरभरन सिंह और चन्द्रदेव राजवाड़े को 5 लाख 22 हजार रूपए का किसान क्रेटिड कार्ड (केसीसी) ऋण का चेक प्रदाय किया। उन्होंने बैंक का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को यहां कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बैंक खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्हें उबला हुआ शकरकंद, चना, गुड़-मुर्रा, मूंगफली, मुर्रा-लड्डू भेंट किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई इस भेंट को मैं अपने साथ ले जाऊंगा।

लटोरी की जन चौपाल में सूरजपुर से आई आंचल साहू ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ‘महतारी दुलार योजना‘ के माध्यम से उनकी पढ़ाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने यहां सिलाई का प्रशिक्षण ले रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात-चीत की। मुख्यमंत्री का लटोरी पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने सूत माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत के लिए आए नन्हें बच्चों से भी मुख्यमंत्री आत्मीयता से मिले। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने लटोरी में 16.71 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के विधानसभाओं के दौरे में उन्होंने अनेकों विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने भटगांव विधानसभा के ग्राम लटोरी में 16 करोड़ 71 लाख 82 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया। जिसमें सूरजपुर के भटगांव से खोपा (कसकेला) मार्ग पर रिहंद नदी पर 5 करोड़ 36 लाख की लागत से बने पुल का लोकार्पण के साथ ही 7 करोड़ 95 लाख 1 हज़ार की लागत से सूरजपुर के सिलफिली कॉलेज से हीराडबरी-लटोरी सड़क निर्माण, 37 लाख 28 हजार की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लटोरी में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड निर्माण, 71 लाख 12 हज़ार की लागत से जिला सूरजपुर के लटोरी में मॉर्डन तहसील कार्यालय भवन निर्माण, 2 करोड़ 32 लाख 41 हजार की लागत से जिला सूरजपुर के सत्य नगर के जाबारपारा में 54 मीटर लंबा पुल का शिलान्यास किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs