दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय फलक पर छा रहे बस्तर के खिलाड़ीः पद्मश्रीसैनी

Anil Choubey 28-04-2022 17:50:10


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ‘आदिवासी क्षेत्रों में खेलों का विकास’ विषयक वेबिनार

बस्तर 28/04/2022 /// के खिलाड़ियों में जीत की असीमित क्षमता है, जरूरत है उसे सही दिशा देने की। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार द्वारा किए जा रहे विविध प्रयासों से खिलाड़ियों को सही दिशा मिल रही है। वे राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपनी जीत का डंका बजा रहे हैं। ये उद्गार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर, पत्र सूचना कार्यालय रायपुर व क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय जगदलपुर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘आदिवासी क्षेत्रों में खेलों का विकास’ विषयक जागरूकता वेबिनार में पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेलों के उत्थान के लिए किए गए विविध प्रयास साकार होते दिख रहे हैं। खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान देने के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी स्तरीय सुविधाएं मिलने लगी है।

  

 पद्मश्री सैनी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के जनजातीय समाज में प्राकृतिक प्रदत्त जीत की क्षमता है। उन्हें हार से जीत निकालने और जीत में बड़ी जीत हासिल करने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि खेल अपने आप में एक जिद पैदा करता है। अपने द्वारा किए गए प्रयासों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज मैराथन जैसे ताकत वाले प्रतियोगिताओं में ज्यादा सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में चल रहे आईडब्ल्यूएल का उदाहरण देते हुए बताया कि बस्तर जैसे क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं।

वेबिनार में पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने कहा कि वर्तमान में स्कूलों में खेल की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसे विश्वविद्यालय स्तर पर और भी मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने तीसरी कक्षा से ही खिलाड़ियों को खेल में उतारने की आवश्यकता जताई व पांचवीं से प्रशिक्षण शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

जगदलपुर के प्रभारी संभागीय क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र पटनायक ने कहा कि बस्तर के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विविध प्रकार की खेल योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सुविधा मिलने पर अपनी ओर से बेहतर प्रयास करते हैं।  वेबिनार में शशांक शेंडे ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाले खिलाड़ी दुखी रात्रे व नयना धाकड़ के प्रयासों पर प्रकाश डाला।   इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रायपुर प्रक्षेत्र के अपर महानिदेशक अभिषेक दयाल ने कहा कि भारत सरकार खेल को प्रोत्साहन देने के लिए सतत प्रयासरत है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर स्वयं खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में खेल की अपार संभावनाएं हैं। इसे सही दिशा मिलने पर बेहद सार्थक परिणाम सामने आएंगे। एडीजी ने केंद्र सरकार की विविध खेल योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी। 

वेबिनार में प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कार्मिक, गीत-नाटक दल के कलाकार, विभिन्न खेलों से जुड़े संघ के अधिकारी-पदाधिकारी शामिल रहे। वेबिनार के संयोजन में क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय जगदलपुर के प्रभारी अधिकारी बीएस ध्रुव की भूमिका रही। आभार पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के कार्यालय प्रमुख सुनील तिवारी ने माना।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs