बिलासपुर /// छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिलासपुर के अध्यक्ष संजय मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि जिस तरीके से बिलासपुर में आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही मारपीट और असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों के अंदर घुस कर गोली चलाना सामान की लूटपाट करना जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बिलासपुर अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र जग्गी से अपराधों पर चिंताओं जाहिर कि है उपाध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की बिलासपुर इकाई के सभी पदाधिकारियों को साथ मिलकर व्यापारियों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से बहतर तालमेल का मार्गदर्शन दिया है ,संजय मित्तल ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आजकल हम देख रहे हैं कि बिलासपुर में दिनदहाड़े व्यापारियों पर जानलेवा हमले और डकैती का प्रयास किया जा रहा है इस संदर्भ में व्यापारी पर बहुत ही भयभीत और चिंतित है शांति व्यवस्था के लिए असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए गुंडा बदमाशों पर कार्रवाई ना होने से जनता का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठता जा रहा है इस तरह आदतन अपराधियों के द्वारा घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई ना होने पर आम जनता का पुलिस प्रशासन से विश्वास कमजोर हो गया है
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि होने के नाते पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हैं कि उक्त घटनाओं के अपराधियों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करें जिससे अपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश जाए और आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा कायम रहे प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्रजग्गी की मीटिंग में मुख्यतः प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह अरोरा प्रदेश मंत्री अनिल वाधवानी सचिव बजरंग अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गोयल कोषाध्यक्ष अवनीश साहू थे




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments