दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नरवा विकास: जगदलपुर वृत्त के सभी वन मंडलों में वर्ष 2019-20 के स्वीकृत समस्त 2.78 लाख संरचनाओं का निर्माण पूर्ण

Anil Choubey 26-04-2022 10:51:25


कैम्पा मद अंतर्गत लगभग 17 करोड़ रूपए की राशि से निर्मितसंरचनाओं से 65 हजार से अधिक भूमि उपचारित

 
रायपुर, 26 अप्रैल 2022///// राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 अंतर्गत जगदलपुर वृत्त के सभी 4 वन मंडलों में स्वीकृत समस्त 2 लाख 78 हजार 96 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत लगभग 17 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित संरचनाओं से वनांचल के 65 हजार 509 हेक्टेयर भूमि के उपचार का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
इनमें जगदलपुर वृत्त के सुकमा वन मंडल अंतर्गत असीरगुड़ा नाला में डेढ़ करोड़ रूपए की राशि से 4 हजार 836 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसी तरह गीदम नाला में एक करोड़ रूपए की राशि से सभी 200 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अनुसंधान एवं विस्तार जगदलपुर के अंतर्गत रतेंगानाला में 88 लाख रूपए की राशि से सभी 526 तथा गगनझोड़ी नाला में एक करोड़ 12 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 90 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो गया है।

  

इसी तरह बस्तर वन मंडल अंतर्गत भरजोड़ी नाला में 88 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 21 हजार 992, रायकेरा नाला में 01 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत राशि से 37 हजार 50 तथा घोड़ाबहारा नाला में 54 लाख रूपए की राशि से 2 हजार 267 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। कोयर नाला में 01 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत राशि से 20 हजार 339, पोड़सी बहार नाला में 01 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से 2 हजार 153, कुरूष नाला में 44 लाख रूपए की राशि से 13 हजार 941 और लोकलनाला में 92 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 47 हजार 711 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

इसके अलावा बीजापुर वन मंडल अंतर्गत थुनकीवागू नाला में 01 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत राशि से सभी 40 हजार 371 तथा बरदेला नाला में 01 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से सभी 68 हजार 360 संरचनाओं का निर्माण हो चुका है। इसी तरह दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत बालूदनाला में 01 करोड़ 43 लाख रूपए की राशि से 01 हजार 72, गीदमनाला में साढ़े चार लाख रूपए की राशि से 196 तथा नगदनाला गीदम में 94 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 16 हजार 992 भू-जल संबंधी संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।


 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs