दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको में नियोजित थर्ड जेंडर कर्मचारियों को मिल रहा उत्कृष्ट कार्य वातावरण

Anil Choubey 21-04-2022 19:01:28


बालकोनगर, 21 अप्रैल। //// वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कार्यबल में तीन नए थर्ड जेंडर कर्मचारी शामिल किए हैं। इन्हें संयंत्र सुरक्षा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। बालको में अब थर्ड जेंडर कर्मचारियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मार्च 2022 में कास्ट हाउस में फोर्कलिफ्ट के संचालन के लिए चार थर्ड जेंडर कर्मचारी नियोजित किए गए थे। छत्तीसगढ़ में बालको पहला औद्योगिक संगठन है जहां थर्ड जेंडर नागरिकों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

विविधतापूर्ण और समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के दृढ़ संकल्प के साथ बालको भारत की उन चुनिंदा मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है जिन्होंने थर्ड जेंडर नागरिकों को रोजगार के अवसर दिए हैं। कर्मचारियों में एकजुटता की भावना मजबूत बनाने और सभी के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से बालको संयंत्र परिसर में कार्यशालाएं आयोजित की गईं जिनमें तृतीय लिंग संबंधी सामाजिक और मनोवैज्ञानिक चुनौतियों, आचार संहिताओं, समन्वयन तथा काम करने के तरीकों से प्रतिभागिओं को परिचित कराया गया। इसके अलावा संयंत्र में उपलब्ध बुनियादी ढांचे में बढ़ोत्तरी की गई है जिससे थर्ड जेंडर कर्मचारी नए वातावरण में सहज हों और उनमें टीम के प्रति अपनेपन की भावना विकसित हो सके। बालको में नियोजित थर्ड जेंडर नागरिकों ने पात्रता मानदंडों के अनुरूप जांच प्रक्रिया के बाद संयंत्र में कार्य शुरू कर दिया है। उन्हें औद्योगिक सुरक्षा, समान अवसर संबंधी प्रशिक्षण, शॉप फ्लोर एवं तकनीकी आदि प्रशिक्षण दिए गए हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि योग्यता के आधार पर थर्ड जेंडर समुदाय को बालको में शामिल करना गर्व का विषय है। वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में बालको प्रबंधन प्रतिभाओं की तलाश करने और उन्हें देश के विकास में योगदान के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। थर्ड जेंडर कर्मचारियों का नियोजन बालको की विविधतापूर्ण और समावेशी कार्य संस्कृति में मील का पत्थर है। राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए बालको ने अपने कार्यस्थलों में आधुनिक तकनीकों और प्रशिक्षित मानव संसाधन को प्रोत्साहित किया है। भेदभाव रहित समान अवसरों का वातावरण बनाकर सामाजिक परिवर्तन लाने की दिशा में बालको कटिबद्ध है।

 

फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर सुश्री भवानी राठिया ने बताया कि बालको परिवार में शामिल होकर एक माह के दौरान उन्हें तकनीकी कौशल बढ़ाने में मदद मिली है। संयंत्र में कार्य का वातावरण सहज और रचनात्मक है। वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्हें विभिन्न तकनीकें सीखने में भरपूर मदद मिल रही है। फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर सुश्री आयशा विश्वकर्मा ने उपलब्ध अवसरों के लिए बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन ने उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर सुश्री रूपा कुर्रे का मानना है कि थर्ड जेंडर समुदाय को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने में बालको का योगदान प्रशंसनीय है। फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर सुश्री कनिष्क सोना ने कहा कि बालको में सीखने का अनुभव शानदार रहा। प्रशिक्षण मॉड्यूल के तहत बालको के विभिन्न विभागों की कार्यशैली से अवगत होने का अवसर मिला। देश की चहुंमुखी प्रगति तथा व्यावसायिक प्रचालन के व्यापक परिप्रेक्ष्य में बालको की पहल श्रेष्ठ है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs