दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई

Anil Choubey 14-04-2022 19:08:25


आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 ////  एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.क.े पाल के विशिष्ट आतिथ्य, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य श्री हरिद्वार सिंह, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई।

मुख्य अतिथि सीवीओ एसईसीएल श्री बी.पी. शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाजोन्मुख सोच के परिणामस्वरूप भारतीय समाज में एक नयी चेतना का विस्तार हुआ, उन्होंने वी आर इण्डियन फर्स्ट का नारा दिया जिससे समाज में संगठन, सहभागिता तथा समरसता का विस्तार हुआ है।

विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब को सामाजिक विचारधारा में परिवर्तन लाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा बाबा साहेब भारतीय संविधान के रचनाकार हैं। इस संविधान के जरिए हम सभी अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत हुए हैं।

विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.क.े पाल ने  आग्रह करते हुए कहा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाजोद्धार के लिए जो भी संदेश, विचार, क्रियाकलाप, सिद्धांत बताए गए हैं उसे अपनाकर हम समाज की उन्नत्ति में अपना योगदान दें। उन्होंने सबसे पहले शिक्षित भारत की संकल्पना की क्योंकि शिक्षित व्यक्ति अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति बेहतर जागरूक रह सकता है।

इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य श्री हरिद्वार सिंह, सिस्टा, कौंसिल एवं श्रम संघ प्रतिनिधिगण सर्वश्री कृष्णा सूर्यवंशी, ओ.पी. नवरंग, एम.ए. हनीफी ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रारंभ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उपरांत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उपरांत विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारी-बारी से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सर्वश्री कृष्णा सूर्यवंशी, सुनील मेश्राम एवं टीम द्वारा बुद्ध वंदना की गयी। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्री प्रभात कुमार कुमार ने निभाया एवं अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) श्री ए.के. सक्सेना ने किया।

इस अवसर पर एसईसीएल प्रबंधन की ओर से अम्बेडकर जयंती के अधीन नूतन चौक सरकण्डा स्थित शासकीय बालिका सम्प्रेषणगृह में बालिकाओं के लिए दैनिक उपयोग की चीजें यथा बेडशीट, टिफिन आदि के पैकेट वितरित किए गए। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs