रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री
भूपेश बघेल आज 20 जून
को नई दिल्ली जाएंगे। वे सुबह 11.05 बजे नियमित विमान से रवाना होकर नई दिल्ली
पहुंचेंगे और यहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा
इस समय कांग्रेसजनों में भारी कुतूहल का दौरा माना जा रहा है, सूत्रों के अनुसार
इस बार भूपेश बघेल की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से होना लगभग तय है, मुलाकात
सामान्य नहीं है छत्तीसगढ़ को लेकर बहुत से निर्णय पर चर्चा होनी है छत्तीसगढ़
कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के अलावा एक मंत्री और बनाए जाने के साथ ही
छत्तीसगढ़ में निगम मंडल आयोग के तमाम पदों पर भी चर्चा होकर अनुमति लेने की संभावनाएं
ने जोर पकड़ा हुआ है संभावित बड़े पदों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के
पद पर
आदिवासी समूह के कद्दावर नेता अमरजीत भगत का नाम सबसे ऊपर चल रहा है पिछले
बार सरगुजा दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने संकेत दिए थे कि जल्द ही आलाकमान आप को बड़ी
जिम्मेदारी दे सकते है वही छत्तीसगढ़
मंत्रीमंडल का एक पद अभी खाली है उस पद को लेकर भी भारी खींचतान और दावेदारी चल
रही है उस पद पर सत्यनारायण शर्मा,
धनेंद्र साहू के अलावा मनोज मंडावी की भी
अपनी दावेदारी है छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल
पुनिया ने यह संकेत दिए थे की निगम मंडल आयोग के पदों पर विधायक नहीं आम
कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा इसको लेकर भी इस पद पर काबिज होने के लिए कांग्रेस
में भारी जद्दोजहद की स्थिति बनी हुई है
सभी अपने आकाओं के द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे भूपेश बघेल ने भी संकेत दिए
थे कि राहुल गांधी जी से मिलकर इन तमाम पदों पर नियुक्ति को लेकर बातचीत करेंगे
सत्तासीन होने के बाद कांग्रेस में अटकलें लगाई जा रही थी की लोकसभा चुनाव के बाद
इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगे आगामी वर्षों में
नगरी निकायों के चुनाव होने हैं इसकी तैयारी कांग्रेस पार्टी में जोर शोर
से चल रही है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments