दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

किसान विरोधी बयान पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका

Anil Choubey 07-04-2022 19:50:29


*****भाजपा प्रहलाद पटेल के बयान के लिये किसानों से माफी मांगे-मोहन मरकामभाजपा छत्तीसगढ़ की धान खरीदी बंद करवाने का षड़यंत्र कर रही ***

रायपुर/07 अप्रैल 2022 ///  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिये गये किसान विरोधी बयान 2500 रू. धान समर्थन मूल्य दिये जाने से राज्य दिवालिया हो जायेगा के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला और प्रदेश मुख्यालयों में प्रहलाद पटेल का विरोध किया। प्रदेश भर में 342 स्थानों जिला और ब्लाक मुख्यालयों संगठन में पुतला दहन कर जनाक्रोश की अभिव्यक्ति किया। भाजपा नेता के बयान से छत्तीसगढ़ के किसान आहत और आक्रोशित है। कांग्रेस ने पुतला जला कर लोगों की भावनाओं की अभिव्यक्ति किया।


केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा 2500 में धान खरीदा राज्य दिवालिया हो जाने संबंधी बयान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के मानसिक दिवालियेपन का उदाहरण बताया है। प्रहलाद पटेल के बयान के लिये भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगे। प्रहलाद पटेल ने यह बयान समाचार चैनलों के सवाल के जवाब में दिया है। प्रहलाद पटेल का यह बयान भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को दर्शाता है। भाजपा कभी नहीं चाहती किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत मिले। जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी तब भाजपा ने किसानों से धोखा किया, हर चुनाव में बोनस का वायदा किया, चुनाव के बाद कभी बोनस नहीं दिया। किसानों को धान की कीमत 2100 देने का वायदा किया था, उसको भी नहीं दिया। मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही थी अब मोदी के मंत्री को किसानों को पूरी कीमत मिलने पर आर्थिक दिवालिया होने का खतरा नजर आने लगा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा इस बात का षड़यंत्र शुरू से करती रही है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के धान की खरीदी बंद हो जाये। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को हर बार समर्थन मूल्य से अधिक कीमत देने पर धमकी दिया है, केंद्रीय पुल के चावल को नहीं लेने का भी ऐलान किया। भाजपा के किसान विरोधी रवैये के कारण ही कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू किया। प्रहलाद पटेल का बयान भी धान खरीदी बंद करवाने का भाजपाई षड़यंत्र है। भाजपा बतायें किसानों की फसल की पूरी कीमत मिलने पर कैसे आर्थिक दिवालियापन आयेगा? जब उद्योगों के उत्पादों की पूरी कीमत मिलने पर तरक्की आती है तो किसान के ऊपज की कीमत पर भाजपा को क्यों आपत्ति है। उद्योपतियों के हजारों करोड़ रू. कर्जा माफ करने वाली भाजपा को किसानों की पूरी कीमत देने पर पीड़ा हो रही है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs