दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नेशनल स्क्वाड सेलेक्शन ट्रायल में छत्तीसगढ़ के अनेक निशानेबाज

Anil Choubey 06-04-2022 11:14:54


निशानेबाजी:भोपाल में हुआ ट्रायल, अब दिल्ली में होंगे ट्रायलसभी चार ट्रायल्स के औसत प्वाइंट्स निकालकर फाइनल स्क्वाड तैयार किया जाएगा

रायपुर, 6 अप्रैल 2022- /////  जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के सहयोग से निशानेबाजी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल्स एसोसिएशन (सीपीआरए) ने प्रदेशवासियों को नई खुशखबरी दी है। सीपीआरए के संरक्षण में तैयार छत्तीसगढ़ के अनेक निशानेबाजों ने भोपाल में आयोजित नेशनल स्क्वाड सेलेक्शन ट्रायल-1 और 2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अब उनके दो ट्रायल दिल्ली में होंगे और सभी ट्रायल्स के औसत निकालकर फाइनल स्क्वाड तैयार कर अगले चरण के ट्रायल्स होंगे।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ से निशानेबाजी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सीपीआरए की मुहिम रंग ला रही है। भोपाल में आयोजित दो चरणों के ट्रायल्स में जिन प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उनमें से अनेक प्रतिभाओं के अंक शानदार हैं और उनमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अकूत संभावनाएं दिख रही हैं। दिल्ली में दो चरणों के ट्रायल्स के बाद अंतिम सूची बनेगी और चयनित निशानेबाद आगे का सफर तय कर सकेंगे।

भोपाल में 8 से 30 मार्च तक चले इस ट्रायल के बाद 7 अप्रैल से दिल्ली में तीसरा और चौथा ट्रायल होगा। यह एक अद्भुत अवसर है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अनेक निशानेबाज हिस्सा लेंगे।

जिन प्रतिभाओं ने भोपाल में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है, उनमें 10 मीटर एयर राइफल (महिला) प्रतियोगिता में सुनिश्का कुमार, अलीशा पेंक्रा, इंशा अंजुम, खुशी सक्सेना, ए. प्रज्ञाश्री, खुशी चौधरी, प्रांजूश्री सोमानी, अद्विका नितिन सहाय, ए. लस्या, हुमा यूनुस, शक्ति चंद्रा, कोमल श्रीवास और 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष) में शिवम चौधरी, मानस कानोजे, आयुष दीक्षित, कृष्ण कश्यप, कुशाग्र देवसिंह परिहार, मानवेंद्र अनुराग शर्मा, अंजल गगन झंवर, कुंवर कार्तिक सिंहदेव शामिल हैं। इसी तरह 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष) में शशांक मसीह एवं महिला वर्ग में सादिया यूनुस और श्रुति यादव, स्नेहा, प्रियाराज सिंह, वशिका कामडे व हर्षलता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि 50 मीटर प्रोन (पुरुष) में सारांश सैमुअल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्तौल जूनियर (पुरुष) में हरमन सिंह सैंडो ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs