बिलासपुर /// सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा आज फ़ील्ड विज़िट पर दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे। दीपका के डिस्पैच संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन (critical analysis) करते हुए वे स्वयं साइलो व एमजीआर गए तथा पूरी प्रक्रिया को देखते हुए बेहतर, त्वरित तथा भविष्य की अपेक्षाओं के अनुरूप डिस्पैच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
दीपका मेगा प्रोजेक्ट में हाल के दिनों में सीएमडी एसईसीएल का यह दूसरा दौरा था। कोयला उद्योग में केंद्रीय श्रम संगठनों के दो दिवसीय हड़ताल के तत्काल बाद तथा नए वित्तीय वर्ष के आरम्भ से पूर्व सीएमडी एसईसीएल के फ़ील्ड विज़िट से एरिया टीम में उत्साह का संचार हुआ है। हालिया समय में, दीपका मेगा प्रोजेक्ट द्वारा लगातार एक लाख टन से अधिक के दैनिक उत्पादन का योगदान दिया जा रहा है।
.jpg)
गेवरा क्षेत्र पहुँचकर एसईसीएल टीम के कप्तान ने किया उत्पादन, डिस्पैच का निरीक्षण , दिए आवश्यक निर्देश सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा आज दोपहर गेवरा एरिया में पहुँचे जहाँ उन्होंने एरिया कोर टीम के साथ उत्पादन-डिस्पैच सम्बन्धी बिंदुओं पर बैठक की। उन्होंने रेल रेक के ज़रिए एनटीपीसी सहित अन्य संयंत्रों को कोयला डिस्पैच की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। टीम में मार्केटिंग एवं सेल्स के अधिकारी भी शामिल थे।
.jpg)
गेवरा क्षेत्र में उन्होंने उपभोक्ताओं को निरंतर गुणवतापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने की कम्पनी की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए सभी को तय प्रक्रिया एवं मानकों के अनुसार कार्य करने को उत्साहित किया। गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में मानसून की तैयारियों का भी जायज़ा लिया गया । हाल हीं में, गेवरा एरिया ने एक वित्तीय वर्ष में अब तक के सर्वाधिक डिस्पैच का नया कीर्तिमान क़ायम किया है। कम्पनी के सीएमडी के फ़ील्ड विज़िट से अधिकारी कर्मचारी उत्साहित दिखे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments