दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

निर्धन लड़कियों की शिक्षा और कौशल विकास में मदद करेगा जेएसपीएल फाउंडेशन

Anil Choubey 29-03-2022 19:36:02


इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने में भी फाउंडेशन करेगा सहयोग

रायपुर/रायगढ़, 29 मार्च 2022 – जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) की सीएसआर शाखा जेएसपीएल फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ की निर्धन और जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा और उनके कौशल विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को शुरू हुए स्वयंसंपन्न नारी कार्यक्रम के तहत श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जेएसपीएल फाउंडेशन ने  कौशल विकास से लेकर उच्च व व्यावसायिक शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की पेशकश की है।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि व्यावसायिक शिक्षा के लिए 16 से 30 साल की उम्र की उन लड़कियों की मदद करने का फैसला किया गया है, जिन्होंने बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हों। इसी तरह 12वीं में 65 प्रतिशत और स्नातक में 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कानून की पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में सफल होने के प्रमाण के साथ-साथ संबंधित संस्थान या कॉलेज से प्राप्त नामांकन-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा छात्राओं को परिवार का आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक नहीं हो। आय प्रमाण-पत्र उचित अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। छात्राओं को आवेदन के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी संलग्न करना होगा।

छत्तीसगढ़ की इच्छुक लड़कियां 9 अप्रैल 2022 तक इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस संबंध में समस्त सूचनाएं  www.jsplfoundation.com/education.html पर प्राप्त की जा सकती हैं और वे awards@jsplfoundation.com पर अपना आवेदन भेज सकती हैं। सभी चयनित छात्राएं अपने-अपने पसंदीदा व्यावसायिक प्रशिक्षण अथवा उच्च शिक्षा कार्यक्रम के चयन के लिए स्वतंत्र हैं, जेएसपीएल फाउंडेशन का निर्णय प्रक्रियात्मक अंतिम होगा।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs