रायपुर, // राज्य शासन के कृषि विकास एवं कृषक
कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी,
पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं
आयाकट, संसदीय कार्य,
विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री
रविन्द्र चैबे ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति एवं पदस्थापना
हेतु उनसे सीधे पत्राचार करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है।
इस संबंध में उद्यानिकी विभाग के संचालक को पत्र लिखकर निर्देशित
किया गया है कि अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति एवं पदस्थापना हेतु मंत्री
से सीधे पत्राचार करना सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के विपरीत है। विभागीय
अधिकारियों को सीधे मंत्री महोदय से पत्राचार नहीं करने के लिए निर्देशित करें
अन्यथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कृषि यंत्रों के वितरण में अनियमितताओं, बिलासपुर ,, कांकेर दो अधिकारी निलंबित
राज्य शासन के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी
विभाग द्वारा उप संचालक कृषि बिलासपुर श्री आर.जी. अहिरवार एवं उप संचालक कृषि
कांकेर श्री चिरंजीव सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में बताया गया है कि केन्द्र एवं
राज्य प्रवर्तित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में कृषकों के
ड्रिप, स्प्रिंकलर, सिंचाई पम्प एवं कृषि यंत्रों के वितरण में की गई अनियमितताओं एवं
अनुदान राशि का दुरूपयोग किया गया है। इस कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील)
नियम 1966 के प्रावधान अनुसार निलंबित किया गया है। निलंबन काल में दोनों
अधिकारियों का मुख्यालय संचालनालय कृषि, अटलनगर रायपुर रहेगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments